श्रीदेवी: बोनी कपूर ने बताया उस रात का राज | SRIDEVI DEATH MYSTERY

Updesh Awasthee
श्रीदेवी के अचानक निधन से न सिर्फ उनका परिवार बल्कि पूरा बॉलीवुड सदमे में हैं। श्रीदेवी के निधन के बाद अब बोनी कपूर ने उस रात के बारे में पहली बार अपना बयान दिया है। दरअसल, बोनी कपूर ने अपने दोस्त और फिल्म क्रिटिक कोमल नाहटा को इस बारे में बताया है जिसे कोमल लाहता ने अपने ऑफिशयल ट्विटर पेज पर शेयर किया है। नाहता ने अपने ब्लॉग में लिखा, 'बोनी ने मुझे बताया कि कैसे उनका अनशेड्यूल दुबई ट्रिप 2018 उनके 1994 बैंग्लुरू ट्रिप जैसा था जब वो और श्रीदेवी नए-नए प्यार में थे। श्रीदेवी जहां जाह्नवी के लिए शॉपिंग करने लिए दुबई रुक गई थी, वहीं बोनी अपने एक इवेंट के लिए वापस आ गए थे।

नाहटा ने लिखा, 'बोनी ने कहा कि 24 की सुबह श्रीदेवी ने बोनी कपूर को कॉल करके कहा, 'पापा (इस नाम से श्रीदेवी, बोनी को कहा करती थीं) मैं तुम्हें मिस कर रही हूं। मैंने भी कहा कि मैं तुम्हें मिस कर रहा हूं। लेकिन मैंने उसे ये नहीं बताया कि मैं उसे दुबई में मिलने आ रहा हूं। बोनी फिर 24 फरवरी की शाम 6.20 पर दुबई पहुंचे। बोनी कपूर ने अपना बैग बाद में पहुंचाने को कहा क्योंकि वो पहले श्रीदेवी को सरप्राइज देना चाहते थे। उसके बाद बोनी कपूर ने डुप्लीकेट चाबियों से गेट खोला और श्रीदेवी को देखते ही उन्हें गले लगाया लेकिन श्रीदेवी ने बोनी कपूर को कहा कि उन्हें लग रहा था कि वो उनसे मिलने वापस दुबई आएंगे। दोनों फिर गले मिले, एक दूसरे को किस किया और आधे घंटे तक दोनों ने बात की। कुछ देर मिलने के बाद बोनी कपूर फ्रेश हुए और दोनों ने एक रोमांटिक डिनर का प्लान किया। उसके बाद श्रीदेवी नहाने के लिए चली गईं।

नाहटा ने ब्लॉग में आगे लिखा- 'बोनी फिर लिविंग रूम में चले गए थे और श्रीदेवी तैयार होने के लिए मास्टर बाथरूम चली गईं। उसके बाद बोनी कपूर जो टीवी देख रहे थे, उन्हें लगा कि वो डिनर के लिए लेट हो रहे हैं। उन्होंने श्रीदेवी को बहुत बार आवाज दी, लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। बोनी बहुत घबरा गए थे और उन्होंने गेट खोला और वो पूरी तरह से शॉक में थे। वो घबराए हुए थे, लेकिन वो श्रीदेवी की ऐसी हालत देखने के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं थे। टब पानी से पूरा भरा हुआ था और श्रीदेवी उसमे सर से लेकर पैर तक पूरी डूबी हुई थीं। बोनी, श्रीदेवी के पास पहुंचे तो, लेकिन वो बहुत घबरा गए थे।'
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!