पंचायत सचिव संगठन के अध्यक्ष पद हमला, RSS समर्थकों पर आरोप | EMPLOYEE NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। मप्र पंचायत सचिव संगठन के अध्यक्ष दिनेश शर्मा के कार्यालय में कल देर रात एक दर्जन लोगों ने मिलकर मारपीट कर तोड़फोड़ कर दी। हमला करने वाले भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले बने नए संगठन पंचायत मजदूर संघ के सदस्य बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह संगठन आरएसएस की विचारधारा से प्रेरित है। पुलिस ने इस मामले में दो नामजद आरोपी समेत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बलवा करने का प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। 

टीटी नगर टीआई महेंद्र सिंह चौहान के मुताबिक हर्षवर्धन नगर में मप्र पंचायत सचिव संगठन का कार्यालय है। बीती रात करीब साढे ग्यारह बजे संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शर्मा अपने साथी सतीश शर्मा, श्याम प्रजापति और नृत्यानंद उपाध्याय के साथ बैठकर खाना खा रहे थे। तभी बालमुकुंद पाटीदार, केपी सिंह अपने करीब एक दर्जन साथियों के साथ पहुंचे। 

आरोपियों ने लाठी-डंडों से दिनेश शर्मा और उनके साथियों पर हमला कर दिया। करीब आधे घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। हमले में घायल दिनेश शर्मा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम बनाई जा रही है।

फर्जी अध्यक्ष का आरोप लगाते हुए पीटा
टीआई चौहान ने बताया कि दिनेश शर्मा ने अपने बयानों में बताया कि हमलावर यह कहते हुए कार्यालय में घुस गए थे कि वह फर्जी अध्यक्ष हैं। जब उन्होंने यह कहने से मना किया तो आरोपियों ने तोड़फोड़ और मारपीट करना शुरू कर दी। अभी तक आरोपी पकड़े नहीं गए हैं, इसलिए उनके संगठन को लेकर कोई विशेष जानकारी नहीं है। फरियादी का कहना है कि आरोपी भारतीय मजदूर संगठन के अधीन बनाए गए पंचायत मजदूर संघ के पदाधिकारी हैं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!