PANNA में Dr. NIRMAL D'SOUZA गिरफ्तार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट बदलने के बदले मांग रहा था रिश्वत

Updesh Awasthee
भोपाल। पन्ना जिले के शाहनगर इलाके में स्वास्थ्य उपकेंद्र के डॉक्टर को सागर लोकायुक्त की टीम ने एक लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। डॉक्टर ने पीएम रिपोर्ट बदलने के एवज में दो लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। सोमवार को दोपहर बाद एक लाख रुपए लेकर फरियादी पहुंचा था, तभी लोकायुक्त की टीम ने डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया। मामला पन्ना जिले के शाहनगर थाना क्षेत्र का है, जहां शासकीय उप स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉ. निर्मल डिसूजा फरियादी से पीएम रिपोर्ट बदलने के एवज में 2 लाख रुपए की मांग कर रहा था। असल में, पीडि़त छतरपुर निवासी महेश सिंह की लड़की ने अपने ससुराल पन्ना के शाहनगर में पारिवारिक कलह से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

पीएम रिपोर्ट के तथ्यों को सही करने की मांग
इस पर लड़की के पिता ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सही तथ्य सामने नहीं आने पर डॉक्टर से रिपोर्ट में सुधार करने की मांग की थी। इस पर डॉक्टर ने दो लाख रुपए में सौदा तय किया। सोमवार को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकडे गए हैं जहाँ उन्हें लोकायुक्त पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद भी डॉक्टर को इस पर कोई मलाल नहीं दिखाई दे रहा था। 

छतरपुर निवासी महेश सिंह की लड़की जो कि पन्ना जिले में ब्याही थी, जिसने पारिवारिक कलह से परेशान होकर ससुराल में फांसी लगा ली थी। उसी मामले मे जांच और पीएम रिपोर्ट सुधरवाने के एवज में मृतक लड़की के पिता से डॉक्टर ने 2 लाख रुपए की मांग की थी। जिसकी शिकायत पर सागर लोकायुक्त ने प्लानिंग के तहत डॉक्टर को दबोच लिया।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!