PWD इंजीनियर का मकान: आपत्तिजनक अवस्था में मिले 2 लड़कियां, BHOPAL का युवक | CRIME NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। मध्यप्रदेश में छतरपुर की सिविल लाइन पुलिस ने नई गल्ला मंडी क्षेत्र में पीडब्लयूडी के सब इंजीनियर के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने दो युवतियों व एक युवक को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान सैक्स रैकेट चलाने वाला सरगना मौके से फरार हो गया। मौके से पकड़े गए युवक का नाम नीलेश वर्मा है और वो भोपाल के आनंद नगर का निवासी है।

पत्रकार सुनील उपाध्याय की रिपोर्ट के अनुसार पीडब्लयूडी विभाग के इंजीनियर अंचल जैन ने नई गल्ला मंडी स्थित अपने मकान को जीतू पाराशर नाम के व्यक्ति को किराए पर दिया हुआ था। पिछले काफी समय से इस मकान में संदिग्ध गतिविधियां चल रही थी। इसको लेकर लोगों ने कई बार शिकायतें भी थी।

इसी को लेकर पुलिस ने बुधवार को एक स्पेशल टीम गठित कर दबिश दी। इस दौरान मकान में दो युवतियों और एक युवक को संदिग्ध हालत में पकड़ लिया। थाने लाकर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि इस ठिकाने पर बाहर से भी लड़कियां लाई जाती थी। जिन लड़कियों को हिरासत में लिया गया है वे कुछ दिन पहले ही इस धंधे में लिप्त हुई थी।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!