कैलाश विजयवर्गीय ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को बताया टेस्टेड फुस्सी बम | MP NEWS

Updesh Awasthee
इंदौर। प्रदेश के मुंगावली और कोलारस विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की हार पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने सिंधिया पर जुबानी हमना बोला है। उन्होंने कहा कि इस उपचुनाव में भाजपा हारकर भी जीत गई है, क्योंकि इस बार वहां पार्टी का वोट प्रतिशत बढ़ गया है। जबकि इस चुनाव में कांग्रेस जीतकर भी हार गई। 

उन्होंने इस उपचुनाव की जीत का श्रेय ज्योरादित्य सिंधिया को मिलने पर उन्हें आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि सिंधिया के नेतृत्व में कांग्रेस पिछला विधानसभा चुनाव हारी थी। अब साबित हो गया है कि वे टेस्टेड फुस्सी बम हैं। मुंगावली और कोलारस उपचुनाव में कांग्रेस की जीत का श्रेय ज्योतिरादित्य सिंधिया को देने को लेकर भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का मानना है कि पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान सिंधिया ही चुनाव समिति के प्रभारी थे। 

उस दौरान कांग्रेस की करारी हार हुई थी। अब उपचुनाव में फिर कांग्रेस को वोटिंग प्रतिशत बढऩे की बजाए कम हुआ है और हमने उपचुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया है। इससे स्पष्ट हो गया है कि सिंधिया फुस्सी बम नहीं बल्कि टेस्टेड फुस्सी बम हैं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!