MORENA में शहीद की शवयात्रा, श्रद्धांजलि देने उमड़ा सैलाब | MP NEWS

Updesh Awasthee
भिंड। सुकमा की जमीन एक बार फिर सीआरपीएफ जवानों के खून से लाल हो गई। 9 शहीद जवानों में से मध्य प्रदेश के मुरैना के रहने वाले सीआरपीएफ के ASI रामकृष्ण सिंह तोमर और भिंड जिले के कांस्टेबल जितेंद्र सिंह के पार्थिव शरीर को दिल्ली से हेलिकॉप्टर द्वारा भिंड लाया गया। सीआरपीएफ के आईजी सहित अनेक अधिकारी हैलीपेड पर मौजूद थे। मुरैना के जिलाधिकारी भी यहां पहुंचे और जहां शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद उन्हें घर भेजा गया।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सुकमा में नक्सली हमले में शहीद हुए प्रदेश के दो सीआरपीएफ के जवान के परिजनों को 1-1 करोड़ की सहायता राशि देने का ऐलान किया है। साथ ही शहीद जवान के परिवार के एक सदस्य को सरकारी जॉब और घर भी दिया जाएगा।

इस मामले में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि छत्तीसगढ़ के सीएम रमन सिंह से इस घटना के बारे में चर्चा की है। उन्होंने कहा कि ये जवान देश की आंतरिक सुरक्षा करते हुए शहीद हुए हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!