संविदा की हड़ताल को सपाक्स ने दिया समर्थन, सहकारी हड़ताल जारी | EMPLOYEE NEWS

शाजापुर। स्थानीय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के सामने 19 फरवरी से अपनी जायज मांगों को लेकर संविदा स्वास्थ्य संघ व संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ द्वारा की जा रही बेमियादी हड़ताल का सामान्य, पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक अधिकारी कर्मचारी संस्था (सपाक्स) की जिला इकाई ने समर्थन किया। सपाक्स जिला संरक्षक डी.एस. जादौन, सपाक्स नोडल ऑफिसर डॉ एन.एस. सिकरवार व जॉय शर्मा ने धरना स्थल पर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की मांगों को जायज बताते हुए कहा कि सपाक्स सरकार की उस दोगली नीति का विरोध करती है। 

जिसमें प्रदेश सरकार संविदा प्रथा जारी कर कम राशि में नियमित शासकीय सेवकों की भांति संविदा कर्मियों से काम लेकर उनका शोषण करती है। संविदा व ठेका प्रथा तत्काल दूर करने के लिए सपाक्स प्रांतीय स्तर से भी प्रयासरत है। संविदा संघ जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सोनी, सपाक्स साथी अजय सिंह चौहान, संजय सोनी, रविशंकर सोनी, संजय नागर ने भी संबोधित किया। संचालन अनिल शर्मा ने किया। 

रतलाम में सहकारी कर्मचारियों की हड़ताल का 13वां दिन
प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था कर्मचारियों द्वारा की जा रही हड़ताल को आज 13 दिन हो गए हैं। प्रतिदिन कर्मचारी धरना स्थल पर बैठक धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। हड़ताल में में ब्लॉक अध्यक्ष शांतिलाल परमार, उपाध्यक्ष मदनसिंह डोडिया, सचिव मनोजकुमार शर्मा, रघुवीरसिंह सिसौदिया, अशोक मालवीय, माधव मकवाना, भेरूलाल शर्मा, जगदीशचंद्र शर्मा, अनिल शर्मा, घनश्यामदास बैरागी, गोपाल पोरवाल, माणकलाल पांचाल, ताज मोहम्मद आदि कर्मचारी मौजूद थे। 

श्योपुर में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था ठप
मप्र सहकारी संस्था कर्मचारी महासंघ के बैनर तले सहकारिता कर्मचारी व संचालक हड़ताल पर बैठे हुए है। जिसके चलते फरवरी और मार्च का खाद्यान्न गरीबों को नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीण अंचल में संस्थाओं पर ताले लगे हुए है और गरीब हितग्राही खाद्यान्न के लिए चक्कर लगा रहे है। जबकि समर्थन मूल्य और भावांतर में भी किसानों के पंजीयन नहीं हो पा रहे है।  22 फरवरी से सहकारी समितियों के कर्मचारी और संचालक हड़ताल पर है। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!