ELECTION में FACEBOOK का मिसयूज करने वाली कंपनी को नोटिस जारी | WORLD NEWS

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। चुनावों में फेसबुक का मिसयूज करके भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था में गड़बड़ी करने वाली विदेशी कपंनी कैम्ब्रिज एनालिटिका को भारत सरकार इलेक्ट्रॉनिक्स और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी मिनिस्ट्री ने नोटिस जारी किया है। इस कंपनी पर आरोप है कि इसने 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा, बिहार राज्य के चुनाव में जदयू और पंजाब के चुनाव में कांग्रेस के लिए काम किया। इस कंपनी ने फेसबुक पर यूजर्स का डाटा चोरी किया और उन्हे मिसगाइड किया। नोटिस में सरकार ने कैंब्रिज एनालिटिका से छह सवाल पूछे हैं। साथ ही कंपनी को 31 मार्च तक  6 सवालों का जवाब देने का समय दिया है। कंपनी से सवाल पूछे गए हैं कि कैसे डेटा एकत्र किया, डेटा का इस्तेमाल कैसे किया गया और क्या इसके लिए यूजर्स की सहमति ली गई।

गौरतलब है कि ब्रिटिश कंपनी कैंब्रिज एनालिटिका पर फेसबुक के 5 करोड़ यूजर का डेटा बिना अनुमति के इस्तेमाल करने का आरोप है। मामला सामने आने के बाद कैंब्रिज एनालिटिका ने मंगलवार को अपने चीफ एक्जीक्यूटिव अलेक्जेंडर निक्स को सस्पेंड कर दिया। कैंब्रिज एनालिटिका वहीं कंपनी है जो अमेरिकी राष्ट्रपति पद के 2016 चुनाव के दौरान डोनाल्ड ट्रंप की कैंपेनिंग कर रही थी।

वहीं, फेसबुक के मुताबिक वास्तव में डेटा कैंब्रिज के लेक्चरर अलेक्संड्र कोगान ने पर्सनालिटी क्विज एप के लिए लिया था। उन्होंने कानूनी तौर पर ये डेटा लिया था, लेकिन बाद में उन्होंने नियमों को तोड़ दिया और कैंब्रिज एनालिटिका को ये डेटा दे दिया। इस बात की जानकारी फेसबुक को साल 2015 में ही लग गई थी, लेकिन फेसबुक ने इसकी जानकारी यूजर्स को नहीं दी। बल्कि कंपनी ने इस मामले में लिप्त सभी पार्टियों से यूजर्स का डेटा डिलीट करने की बात कही। लेकिन अब जो रिपोर्ट सामने आ रही है, उसके मुताबिक सारा डेटा डिलीट नहीं किया गया। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!