भारतीय सेलिब्रिटीज: सिर्फ विज्ञापन की कमाई देखें तो होश उड़ जायें | BOLLYWOOD & SPORTS

Updesh Awasthee
विज्ञापन की दुनिया में अपार आमदानी कर रहे सेलिब्रिटीज की कमाई जानकर होश उड़ना स्वाभाविक है, कुछ बड़ी शख्सियत तो रोज़ करोड़ों रूपए इस दुनिया से कमा रहे है। आपको बता दें कि VIRAT KOHLI एक दिन में विज्ञापनों से पांच करोड़ रुपये कमा लेते हैं। उनकी कमाई का यह आंकड़ा किसी भी आम इंसान को सोच में डाल सकता है। 

कॉर्पोरेट फाइनैंस एडवाइजर डफ एंड फेल्प्स की रिपोर्ट के मुताबिक विज्ञापनों से भारतीय सेलिब्रिटीज की सालानाकमाई के आंकड़े दाँतों तले ऊँगली दवाने वाले आये है। इस लिस्ट को 'राइज ऑफ मिलेनियल्स: के नाम से जारी किया गया है। इस लिस्ट में क्रिकेटर विराट कोहली शीर्ष पर हैं। ADD & BRAND के माध्यम से वह सालभर में 144 मिलियन डॉलर कमा लेते हैं। 

इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर 'किंग खान' शाहरुख हैं जिनकी विज्ञापनों से होने वाली सालाना कमाई 106 मिलियन डॉलर है। लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं दीपिका पादुकोण। उनकी ब्रैंड वैल्यू 93 मिलियन डॉलर है। वहीं चौथे नंबर पर हैं 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार जिनकी विज्ञापनों से कमाई 47 मिलियन डॉलर है। 

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है। 42 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ वह पांचवें पायदान पर हैं। इस लिस्ट में कुल 15 सेलिब्रिटीज को जगह दी गई है जिनमें भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और शट्लर पीवी सिंधु भी शामिल हैं 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!