सलमान खान को मिली धमकी, शो रद्द | BOLLYWOOD NEWS

Updesh Awasthee
बालीवुड सुपरस्टार सलमान खान का ‘दा-बंग टूर टू नेपाल’ रद्द कर दिया गया है। यह यहां 10 मार्च को होने वाला था। कहा गया है कि नेत्रा बिक्रम चंद बिप्लव के नेतृत्व वाले एक धड़े से खतरे को देखते हुए इस आयोजन को रद्द कर दिया गया है।

काठमांडू के टुंडीखेल में होने वाले इस शो में सलमान के साथ सोनाक्षी सिन्हा, कृति सैनन, प्रभुदेवा, डेजी शाह, मीत ब्रदर्स और मनीष पाल भी शामिल होने वाले थे। आयोजकों ने काठमांडू में 19 फरवरी को एक संवाददाता सम्मेलन में सलमान खान के इस आयोजन में हिस्सा लेने की पुष्टि की थी।

नेपाल में सत्तारूढ़ सीपीएन-माओवादी सेंटर से अलग हुए बिक्रम चंद बिप्लव के नेतृत्व वाले धड़े सीपीएन-माओवादी ने पिछले सप्ताह इस आयोजन को रद्द करने की मांग की थी और सभी राष्ट्रवादी ताकतों से एक होकर ‘नेपाल की धरती पर सांस्कृतिक वर्चस्व’ के इस आयोजन का विरोध करने की अपील की थी।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!