हुज़ूर विधानसभा का होली मिलन, फूलों की होली के साथ उड़ा रंग गुलाल | BHOPAL NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। हुज़ूर विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा के युवा सदन कार्यालय पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी होली मिलन का आयोजन किया गया । 

आयोजन में मुख्य रूप से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री नंदकुमार सिंह जी चौहान, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विनोद गोटिया, कार्यालय मंत्री सतेंद्र भूषण ,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विजेश लुनावत , श्री सुरेंद्र शर्मा भोपाल सम्भाग आयुक्त श्री अजातशत्रु श्रीवास्तव , पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री राजेश चंदेल सहित  हुज़ूर विधानसभा एवं भोपाल के अनेक जनप्रतिनिधि ,सामाजिक धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि ,पत्रकारबन्धु , प्रशासनिक अधिकारी होली मिलन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए । आयोजन में रंग गुलाल के साथ साथ फूलों की होली खेली गयी आयोजन में राधाकृष्ण के स्वरूप में भजनों पर नृत्य का सभी ने भरपूर आनंद लिया। विधायक रामेश्वर शर्मा ने होली मिलन में पधारे सभी अतिथियों का अभिवादन गुलाल लगाकर किया। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने दिव्यांगों को वितरित किये उपकरण

मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व द्वारा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान के जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाने के संकल्प को पूरा करते हुए युवा सदन पर आयोजित होली मिलन समारोह में दिव्यांग जनो को ट्राय साईकल, व्हील चेयर, बैसाखी आदि का वितरण मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री नंदकुमार सिंह जी चौहान के मुख्य आतिथ्य में किया गया इस अवसर पर विधायक हुज़ूर प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे । 

ये भी रहे उपस्थित
पार्षद भूपेंद्र माली, पार्षद दिनेश यादव, जोन अध्यक्ष दीपा नरेश वासवानी,राम बंसल ,मंडल अध्यक्ष हरिनारायण पटेल, मंडल अध्यक्ष फंदा धर्मेंद्र मेवाड़ा, मंडल अध्यक्ष बी एस वाजपेयी, मंडल अध्यक्ष राजकुमार पटेल, अशोक मीना, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा ग्रामीण भोपाल प्रमोद राजपूत ,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष नर्मदा यादव ,सूरज यादव , प्रदीप पाटीदार, सरपंच अनूप मेवाड़ा, सरपंच चंचला सुंदरलाल पाटीदार सहित अनेक जनप्रतिनिधि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे । 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!