VIDISHA: पति को बंधक बना, बेटी के सामने महिला का गैंगरेप | MP CRIME NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से सटे विदिशा जिले से दरिंदगी की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि अपने पति और 5 साल की मासूम बेटी के साथ घर वापस जा रही महिला को 3 बदमाशों ने रास्ते में रोक लिया। पति को चाकू की नोंक पर बंधक बनाया और बेटी के सामने महिला का गैंगरेप किया। चौंकाने वाली बात तो यह है कि घायल महिला को डायल 100 ने अस्पताल में भर्ती कराया परंतु सिरोंज थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज करना तो दूर, महिला का मेडिकल तक नहीं कराया। 

बताया जा रहा है कि इस घटना में तीनों आरोपी इलाके के दबंग लोग हैं। SP ऑफिस पहुंची पीड़ित का कहना है कि कल शाम को अपने पति और 5 वर्षीय बेटी के साथ बाइक से अपने गांव खिरिया जा रही थी। रास्ते में घटवाये गांव के पास तीन युवक, मंजू शर्मा, तोरण सिंह और लल्ला ने गाड़ी रोककर मेरे पति को चाकू अड़ाकर मुझे खेत मे ले जाकर तीनों युवकों ने बारी-बारी से मेरे साथ गलत काम किया।

पीड़ित महिला का कहना है कि वह कल शाम से ही सिरोंज थाने के चक्कर लगा रही है लेकिन उसकी कोई सुनवाई नही हुई। हैरत की बात तो यह है कि स्पष्ट शिकायत करने के बावजूद  महिला के कहने के बाद भी सिरोंज पुलिस ने महिला का मेडिकल नही कराया। पीड़िता ने SP विनीत कपूर को आपबीती सुनाई। सिरोंज पुलिस पर भी आरोपियो को बचाने का आरोप लग रहा है। SP ने जांच के आदेश देते हुए कहा कि पुलिस की लापरवाही पर जांच होंगी।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!