कोलारस की सड़कों पर दिखा रामेश्वर की मेहनत का रंग | MP NEWS

भोपाल। भाजपा के उपाध्यक्ष एवं विधायक रामेश्वर शर्मा करीब 3 माह से शिवपुरी जिले की कोलारस विधानसभा की गांव गलियों में घूम रहे हैं। उन्हे कोलारस उपचुनाव का प्रभारी बनाया गया है। सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के क्षेत्र में, एंटी इंकम्बेंसी के बावजूद भाजपा के लिए जमीन तैयार करना निश्चित रूप से एक मुश्किल काम था और आलोचकों का मानना था कि रामेश्वर शर्मा यहां कुछ खास नहीं कर पाएंगे लेकिन आज बदरवास से कोलारस तक करीब 30 किलोमीटर के नेशनल हाइवे पर रामेश्वर शर्मा की मेहनत का रंग साफ साफ दिखाई दिया। 

बदरवास विकासखंड मुख्यालय से सीएम शिवराज सिंह चौहान का रोडशो शुरू हुआ। इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रत्याशी श्री देवेंद्र जैन उपस्थित थे। इस अवसर पर विशेष रूप से केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नंद कुमार सिंह चौहान, मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, मंत्री नरोत्तम मिश्रा, मंत्री रुस्तम सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा रामेश्वर शर्मा, मंत्री उमा शंकर गुप्ता, मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, मंत्री ललिता यादव, मंत्री विश्वास सारंग, मंत्री जालम सिंह पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील रघुवंशी, वीरेंद्र रघुवंशी, रणवीर सिंह रावत, रामस्वरूप रिज़ारी, हेमपाल दांगी, विपिन खेमरिया, राधे श्याम बंसल सहित भाजपा के अन्य नेता उपस्थित रहे। 

पूरे रोडशो के दौरान कदम कदम पर लोगों ने फूलों की वर्षा कर भाजपा की रैली का स्वागत किया। लोगों का उत्साह दर्ज किए जाने योग्य था। जनता का उत्साह देख सीएम शिवराज सिंह भी खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने वचन दिया कि 'मैं रुकूँगा नहीं कोलारस को विकास के मामले में अद्भुत विधानसभा बनाऊंगा। 30 किलोमीटर तक सड़क के दोनों ओर साफ दिखाई दे रहा था कि रामेश्वर शर्मा ने पिछले 3 माह में क्या कुछ किया है। किस तरह भाजपा यहां संगठित होकर चुनाव मैदान में आ गई है। 

यह रैली कोलारस जाकर थमी। यहां प्रदेश अध्यक्ष भाजपा नंदकुमार सिंह चौहान, मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, जिला अध्यक्ष सुशील रघुवंशी की विशेष उपस्थिति में देवेंद्र जैन ने नामांकन दाखिल किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सीधे जन आशीर्वाद सभा मे पहुंचे।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !