हेमंत कटारे कांड: अब आॅडियो क्लिप वायरल, BJP नेता अरविंद भदौरिया का नाम | MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। विधायक हेमंत कटारे हनीट्रेप मामले में अब एक नया मोड़ आ गया है। तीन ऑडियो क्लिप वायरल हो रहीं हैं। बताया जा रहा है कि इसमें विधायक हेमंत कटारे और ब्लैकमेलिंग की आरोपी छात्रा के बीच बातचीत हो रही है। ऑडियो क्लिप में पैसों की मांग की जा रही है। इसमें भाजपा नेता अरविंद भदौरिया का नाम भी आया है। ऑडियो क्लिप असली है या फर्जी इसका पता तो जांच के बाद ही चलेगा। ईटीवी ने दावा किया है कि उसके पास तीनों ऑडियो क्लिप उपलब्ध हैं। 

ईटीवी की खबर के अनुसार ऑडियो क्लिप में 25 लाख 50 हजार में डील होने का जिक्र किया जा रहा है। साथ ही क्लिपिंग में अरविंद भदौरिया, मुन्ना लाल भदौरिया, अशोक भदौरिया, विक्रम के नाम का भी जिक्र किया गया है। बता दें कि इस मामले का खुलासा छात्रा की गिरफ्तारी के साथ हुआ था। विधायक कटारे ने छात्रा पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया था। पुलिस का दावा है कि 5 लाख रुपए के साथ छात्रा को गिरफ्तार किया गया था। बाद में छात्रा ने विधायक पर बलात्कार का आरोप लगाया और मामला दर्ज हुआ। छात्रा की मां ने विधायक पर अपहरण का केस फाइल कराया है। 

कौन है अरविंद भदौरिया
अरविंद भदौरिया भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। अटेर विधानसभा सीट से अरविंद भदौरिया ही हेमंत कटारे के खिलाफ भाजपा के प्रत्याशी थे। इस चुनाव में कटारे के खिलाफ भदौरिया को शर्मनाक हार मिली थी। कहा जाता है कि भिंड क्षेत्र में राजनीति ब्राह्मण विरुद्ध ठाकुर चलती है। कटारे समर्थकों का कहना है कि भदौरिया की शर्मनाक हार के बाद से ही कटारे को फंसाने की कोशिश की जा रही थीं। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!