सुनिए, हनीट्रेप आॅडियो में साधना आंटी का भी नाम है | MLA HEMANT KATARE CONSPIRACY

Updesh Awasthee
भोपाल। विधायक हेमंत कटारे हनीट्रेप मामला हर रोज नए राज खोल रहा है। पता चला है कि इस मामले में जो 3 आॅडियो टेप लीक हुए हैं, उसमें से एक में लड़की ने अपने राजदारों के नाम बताए हैं। इन नामों में साधना आंटी का नाम भी लिया गया है। इसके अलावा भाजपा नेता अरविंद भदौरिया, मुन्नालाल भदौरिया और अशोक भदौरिया के नाम भी लिए गए हैं। टेप असली हैं या फर्जी यह तो जांच के बाद पता चलेगा परंतु टेप में साधना आंटी का नाम आने के बाद मामला हाईलेवल पर चला गया है। 

कटारे और आरोपी लड़की के बीच बातचीत के तीन ऑडियो वायरल हुए हैं जिसमें दोनों के बीच लेन-देन की रकम पर मोल-भाव हो रहा है। ऑडियो में लड़की कटारे से 28 लाख रुपये की रकम मांग रही है, जबकि कांग्रेस विधायक कटारे उसे 25 लाख देने की बात कह रहे हैं और अंतत: 25 लाख 50 हजार रुपए में बात तय हो जाती है। 

इन ऑडियो टेप में हेमंत कटारे ने लड़की से बार बार पूछा कि उसने इस बारे में किस किस को बता दिया है। अंतत: लड़की ने कुछ नाम लिए जिसमें अरविंद भदौरिया, मुन्नालाल भदौरिया, अशोक भदौरिया के नाम शामिल हैं। इसके अलावा लड़की किसी साधना आंटी का भी नाम लिया। इससे पहले उसने बताया कि इन लोगों को उनके बारे में पूरी जानकारी है।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!