हर छात्रा के अंगों पर हाथ फेरता है HOD: 15 छात्राओं का आरोप | MP NEWS

Updesh Awasthee
बुरहानपुर। पॉलिटेक्निक कॉलेज की छात्राओं ने प्रोफेसर पर छेड़छाड़ करने की बुधवार को प्राचार्य से शिकायत की थी, लेकिन प्राचार्य ने कोई कार्रवाई नहीं की तो आक्रोशित छात्राओं ने गुरूवार को कॉलेज में खूब हंगामा किया। साथ ही हिंदू संगठन भी छात्राओं का समर्थन करने पहुंच गये।कॉलेज की 15 से ज्यादा छात्राओं ने सिविल इंजीनियरिंग ब्रांच प्रभारी पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। छात्राओं का कहना था कि प्रोफेसर उन्हें जानबूझकर छूने का प्रयास करते हैं। दो छात्राओं ने व्याख्याता द्वारा उनके चेंबर में बुलाकर छेड़खानी करने का भी आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज किया है।

लेक्चरर द्वारा छेड़छाड़ के मामले में प्राचार्य एसके कोरी ने बताया कि छात्राओं ने व्याख्याता की शिकायत की थी, इस पर जांच समिति बनाकर जांच की जाएगी। जिसमें महिला व्याख्याता होंगे। दोषी पाए जाने पर कॉलेज प्रबंधन नियमानुसार कार्रवाई करेगा। बताया जा रहा है कि कॉलेज में आपसी गुटबाजी भी काफी हावी है। कॉलेज में व्याख्याता के पास दो ब्रांच का चार्ज और प्रशासनिक निर्णय लेने का अधिकार है। इससे कॉलेज में ही व्याख्याता व स्टॉफ का एक पक्ष उनके विरोध में था। कॉलेज के कुछ व्याख्याता व छात्रों का कहना है कि शाह को जानबूझकर फंसाया जा रहा है।

घटना के बाद कॉलेज में दो थानो की पुलिस पहुंच गयी। शिकारपुरा थाना से टीआई प्रकाश वास्केल और कोतवाली से टीआई लखन सिंह बघेल पहुंचे लेकिन उन्हें भी छात्र-छात्राओं को संभालने में पसीने छूट गए। दो घंटे तक हंगामा चला। बाद में प्रोफेसर पर केस दर्ज हुआ, फिर वो सभी इनकी गिरफ्तारी पर अड़ गए। फिर किसी तरह उन्हें शांत कराया गया।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!