डिंडौरी में महिला पुलिस अधिकारी से फिल्मी स्टाइल में छेड़छाड़ | CRIME NEWS

Updesh Awasthee
डिंडौरी। मध्यप्रदेश के डिंडौरी जैसे शहर में कोई उम्मीद भी नहीं कर सकता कि बदमाशों के हौंसले इस कदर बढ़े हुए मिलेंगे। यहां पूर्णा रेस्त्रां में 4 बदमाशों ने पुरुष पुलिस अधिकारी के साथ बैठी महिला पुलिस अधिकारी पर ना केवल भद्दे कमेंट किए बल्कि वेटर से उसका मोबाइल नंबर लाने को भी कहा। इतने पर ही बात खत्म नहीं हुई। बदमाशों ने महिला पुलिस अधिकारी का पीछा किया और गंदी हरकतें भी कीं। 

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार शाम 5 बजे प्रशिक्षु महिला डीएसपी, पुरुष प्रशिक्षु डीएसपी के साथ रेस्त्रां में खाना खा रही थीं। इसी दौरान नरसिंहपुर लौट रहे चार युवक पहुंचे। युवकों ने प्रशिक्षु डीएसपी पर भद्दे कमेंट किए। आरोपियों ने वेटर से महिला प्रशिक्षु डीएसपी का मोबाइल नंबर लाने के लिए भी कहा। खाने के बाद डीएसपी बाहर निकलने लगीं तब भी उसका पीछा किया और छेड़छाड़ की। डीएसपी ने यह शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों से की। दोनों प्रशिक्षु डीएसपी उज्जैन क्षेत्र के हैं।

इस घटना ने डिंडौरी की कानून व्यवस्था पर सवाल उठा दिए हैं। यदि पुलिस अधिकारी ही सुरक्षित नहीं हैं तो इस शहर में आम लड़कियों का क्या होता होगा। सवाल यह भी है कि पूर्णा रेस्त्रां के संचालक ने इस घटना को तत्काल रोकने की कोशिश क्यों नहीं की। क्या डिंडौरी में इस तरह की घटनाएं आम बात हैं। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!