BJP के शत्रु नरसिंहपुर आ रहे हैं, CM शिवराज का नया तनाव | MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तीसरी पारी में तनावों की कमी नहीं रही। एक खत्म नहीं हो पाता, दूसरा शुरू हो जाता है। मंदसौद गोलीकांड में कांग्रेस ने नाक में दम करके रख दी थी तो अब नरसिंहपुर किसान आंदोलन में वरिष्ठ भाजपाई परेशान करने लग गए। पूर्वमंत्री यशवंत सिन्हा तो नरसिंहपुर में डेरा डाल ही चुके थे। अब बीजेपी के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा भी आ रहे हैं। 

व्यापमं के व्हिसल ब्लोअर डॉ. आनंद राय ने जानकारी दी है कि विचार मप्र के NTPC नरसिंहपुर किसान आंदोलन के अनिशिचित्कालिन धरने में सांसद और अभिनेता श्री शत्रुघन सिन्हा भी शामिल होंगे। बीजेपी के शत्रु 4 फरवरी शाम 7 बजे नरसिंहपुर पहुंच कर, कलेक्टर कार्यालय के सामने धरना स्थल पर सभा को संबोधित करेंगे। 

बता दें कि यहां किसान NTPC में नौकरियों की मांग कर रहे हैं। सरकार ने किसानों की जमीन अधिग्रहित कर NTPC को दी थी। अब किसान बेचरोजगार हैं। किसानों का यह आंदोलन NTPC के खिलाफ था परंतु नरसिंहपुर पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज करके इसकी दिशा शिवराज सिंह सरकार की तरफ मोड़ दी है। अब यह शिवराज सरकार विरोधी किसान आंदोलन बन गया है। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!