शेयर बाजार: 2 मिनट में निवेशकों के 2 लाख करोड़ रुपए डूब गए | BUSINESS NEWS

Updesh Awasthee
मुंबई। शुक्रवार की सुबह शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए बुरी खबर लेकर आई है। बाजार के लिए बजट के बाद का हफ्ता गिरावट का दौर लेकर ही आया। हालांकि, गुरुवार को गिरावट का सिलसिला थमा था, लेकिन आज बाजार में मायूसी दोबारा लौट आई। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भी शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ खुला। सेंसेक्स करीब 550 अंक लुढ़का तो निफ्टी भी 150 अंक से ज्यादा टूट गया। भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का कारण खराब वैश्विक संकेत हैं। सेंसेक्स और निफ्टी 1.5 प्रतिशत गिरकर कारोबार कर रहे हैं।

मिनटों में लाखों करोड़ डूबे 
बाजार का हाल यह है कि बीएसई के हर 10 में से 8 स्टॉक्स लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। बाजार खुलने के शुरुआती कुछ मिनटों में निवेशकों के 2.24 लाख करोड़ रुपये डूब गए। शेयर बाजार में बिकवाली हावी है। निफ्टी में सभी 50 शेयर लाल निशान पर हैं। मेटल और बैंकिंग शेयरों में जोरदार बिकवाली हो रही है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली दिख रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1.3 फीसदी गिरा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 1.2 फीसदी की कमजोरी दिख रही है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 1.5 फीसदी टूट गया। 

बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 488 अंक यानी करीब 1.5 फीसदी गिरकर 33,925 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 150 अंक याी करीब 1.5 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 10,426 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!