बच्चे को बेरहमी से पीटता पिता, VIDEO वायरल, बदमाश गिरफ्तार | NATIONAL CRIME NEWS

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें पिता अपने बच्चे को बेरहमी से पीट रहा है। उठा उठाकर पटक रहा है। फिर लातें मार रहा है। यह वीडियो बेंगलुरु शहर का बताया जा रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को रिगफ्तार कर लिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि वीडियो पीड़ित बच्चे की मां और आरोपी की पत्नी से शूट किया था परंतु उसने इसके आगे कुछ नहीं किया। पिछले दिनों उसने मोबाइल रिपेयरिंग के लिए दिया तब दुकानदार ने वीडियो चुराकर वायरल कर दिया। 

मिली जानकारी के अनुसार वीडियो डेढ़ महीने पुराना है। जिसमें पिता अपने 10 साल के बेटे को बेरहमी से मारते हुए और बार-बार पलंग पर फेंकते हुए नजर आ रहा है। इतना ही नहीं उस पिता ने बच्चे को बाद में जमीन पर फेंककर लातें भी मारी। वीडियो इतना दर्दनाक है कि इसे देखकर आपकी रूह तक कांप जाएगी आप यह सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि एक पिता अपने बच्चे के साथ ऐसा कैसे कर सकता है। 

दरअसल वीडियो बच्चे की मां ने अपने मोबाइल पर शूट किया है। मोबाइल में खराबी होने के बाद महिला ने इसे रिपेयरिंग पर दिया। दुकानदार ने रिपेयरिंग के वक्त वीडियो देखा और उसे वायरल कर दिया। ऐसे पहली बार नहीं हुआ है जब ऐसा वीडियो सामने आया है। इससे पहले भी ऐसे कई वीडियो आसमने आ चुके है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!