डॉक्टरों की हड़ताल से आहत विधायक शर्मा ने दिया इस्तीफा | NATIONAL NEWS

Updesh Awasthee
जयपुर। राजस्थान में नवलगढ़ से दो बार के विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा ने सोमवार को अपने विधायक पद यानि विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा ने अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल कौ सौंपा। अब विधायक डॉ राजकुमार शर्मा का इस्तीफा स्वीकार होता है या नहीं यह विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल पर निर्भर करेंगा।

इधर, इस्तीफे के मामले में विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल में कहा कि इस्तीफे के मामले पर गम्भीरता से विचार किया जाएगा और शर्मा की भावनाओं से सरकार को भी अवगत करवाया जाएगा। विधायक डॉ. शर्मा प्रदेश में दो बार हुई डॉक्टरों की हड़ताल से आहत हैं। उन्होंने अपने समर्थकों को के साथ सुबह विधानसभा पहुचकर विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफे का प्रस्ताव सौपां। 

डॉ. शर्मा ने तीन पेज के इस्तीफे में उल्लेख किया है कि सेवारत डॉक्टरों की हड़ताल के दौरान प्रदेश में हुई मौतें और चिकित्सा मंत्री की ओर से हुई बयानबाजी से आहत हैं। शर्मा ने इस्तीफे में लिखा की डॉक्टरों के साथ समझौता हुआ और पहले पालन नहीं हुई और फिर 12 डॉक्टरों के तबादलें कर दिए गए। इसके अलावा शर्मा ने अपने इस्तीफे में यह भी लिखा है कि किसानों के साथ में सरकार की वार्ता हुई और कर्ज माफी की बात की गई लेकिन किसानों की कर्ज माफी भी नहीं हुई है। इन मामलों को लेकर शर्मा ने अपने त्यागपत्र में कहा कि इसके लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर सदन में इन मुद्दों पर चर्चा होने चाहिए।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!