भाजपा के प्रत्याशियों की लिस्ट जारी | MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के संभागीय चयन समिति एवं जिला चयन समिति की अनुशंसा अनुसार नगरपालिका परिषद एवं नगर परिषद के लिए अध्यक्ष पद हेतु पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिए है। जिला बड़वानी नगरपालिका परिषद बड़वानी श्री प्रेम सिंह पटेल, जिला बडवानी नगरपालिका परिषद सेंधवा श्रीमती बंसतीबाई विष्णुप्रसाद यादव, जिला धार नगरपालिका परिषद धार श्री अनिल जैन बाबा, जिला धार नगरपालिका परिषद मनावर श्रीमती मनुबाई पन्नालाल पाटीदार, जिला धार नगरपालिका परिषद पीथमपुर श्रीमती कविता संजय वैष्णव को पार्टी प्रत्याशी बनाया गया है।

जिला अनुपपुर नगर परिषद जैतहरी श्रीमती सुनीता प्रदीप जैन, जिला बड़वानी नगर परिषद अंजड़ श्रीमती आरती उमेश बंसल, जिला बड़वानी नगर परिषद पलसूद श्रीमती रमा वास्कले, जिला बड़वानी नगर परिषद राजपुर श्री मुकेश (पप्पू) कुशवाहा, जिला धार नगर परिषद धरमपुरी डॉ. प्रशांत विनोद शर्मा, 

जिला धार नगर परिषद कुक्षी श्री मुकाम सिंह किराडे, जिला धार नगर परिषद राजगढ़ श्री ज्ञानेन्द्र मूड़त, जिला धार नगर परिषद सरदारपुर श्रीमती रोमा धर्मेन्द्र मण्डलोई, जिला खण्डवा नगर परिषद औंकारेश्वर श्री अंतर सिंह राजाराम बारे और जिला रीवा नगर परिषद सेमरिया श्री कुंजीलाल कुशवाह को पार्टी प्रत्याशी बनाया गया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!