मुंबई रैली में ओवैसी पर जूता फैंका | NATIONAL NEWS

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। दक्षिण मुंबई के नागपाड़ा इलाके में एक रैली को संबोधित करने के दौरान एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर एक व्यक्ति ने जूता फेंक दिया। हमलावर का निशाना चूक गया और जूता ओवैसी को जाकर नहीं लगा परंतु यह सुनिश्चित हो गया कि जूता ओवैसी के लिए ही फैंका गया था। जूता फैंकने के बाद हमलावर बड़ी ही आसानी से औवेसी की रैली से बाहर निकल गया। हमलावर को गिरफ्तार नहीं किया जा सका। अत: यह भी पता नहीं चल पाया कि उसने यह जूता क्यों फैंका। 

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि रात करीब पौने दस बजे ओवैसी तीन तलाक के मुद्दे पर बोल रहे थे तभी यह घटना हो गई। ओवैसी ने कहा, ‘मैं अपने लोकतांत्रिक अधिकार के लिए अपनी जान देने को तैयार हूं। ये सभी निराश लोग हैं, जो यह नहीं देख सकते हैं कि तीन तलाक पर सरकार का फैसला जनता खासतौर पर मुसलमानों ने स्वीकार नहीं किया है।’

उन्होंने कहा, ‘ये लोग (जूता फेंकने वाले के संदर्भ में) उन लोगों में से हैं जो महात्मा गांधी, गोविंद पानसरे और नरेंद्र डाभोलकर के हत्यारों की विचारधारा का अनुसरण करते हैं।' हैदराबाद से सांसद ओवैसी ने कहा, ‘यह हमें उनके खिलाफ सच बोलने से नहीं रोक सकते हैं।’ जोन तीन के पुलिस उपायुक्त विरेंद्र मिश्र ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए ओवैसी पर जूता फेंकने वाले व्यक्ति की पहचान कर ली है और उसे गिरफ्तार करने की प्रक्रिया चल रही है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!