बुध का राशि परिवर्तन: आपकी राशि पर क्या असर होगा, यहां पढें | JYOTISH

आकाश मंडल के युवराज वित्त व्यापार, संचार एवम बुद्धि के कारक बुध ग्रह 27 तारीख को आधी रात से मकर राशि मॆ प्रवेश करेगा, जहां सूर्य और केतु पहले से ही विराजमान है, बुध ग्रह के आने से तीन ग्रह मकर राशि मॆ स्थित रहेंगे, आइये देखते है की विश्व व्यापार, संचार और विद्यार्थी वर्ग के लिये बुध का यह भ्रमण क्या परिणाम देगा। तेल, लोहा, सीमेंट तथा भवन निर्माण के व्यापार मॆ अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। पूर्वी तथा पश्चिमी देशों की राजनीती और व्यापार मॆ अच्छॆ परिवर्तन के योग। संचार के क्षेत्र मॆ खास परिवर्तन देखने को मिलेंगे। सभी राशियों के लिये बुध ग्रह तथा मकर राशि मॆ ग्रहों की स्थिति के परिणाम।

मेष-राज्य से मान सम्मान और प्रतिष्ठा प्राप्ति के योग,व्यापार
नौकरी मॆ अच्छे परिणाम प्राप्ति के योग।
वृषभ-भाग्य से विशेष परिणाम प्राप्ति के योग,आर्थिक क्षेत्र मॆ खास सफलता प्राप्त होगी,यात्रा से आर्थिक रूप से खास फलदायी होगी।
मिथुन-व्यापार मॆ सावधानी पूर्वक कार्य करें,नवीन लेनदेन को स्थगित करें,यात्रा आदि भी न करें।
कर्क-परिवार व्यापार मॆ कुछ रुकावटों के पश्चात सफलता के योग,मतभेद से दूर रहें।
सिंह-रोग,ऋण शत्रु तथा आर्थिक समस्याओं का निराकरण प्राप्त होगा,विवादित कार्यों मॆ सफलता का योग।
कन्या-खानपान मॆ सावधानी बरतें,शिक्षा,व्यापार आदि मॆ लाभ प्राप्ति के योग।

तुला-भवन,वाहन से जुड़े व्यापार मॆ सफलता प्राप्ति के योग,आर्थिक क्षेत्र मॆ विशेष सफलता प्राप्त होगी।
वृश्चिक-व्यापारिक यात्रा फलित होगी,साहसपूर्ण कार्यों मॆ मन लगेगा।
धनु-धन योग विशेष,आमदनी के स्त्रोत खास परिणाम देंगे,व्यापार,नौकरी आदि मॆ विशेष सफलता के योग।
मकर-मान सम्मान की वृद्धि होगी,बुद्धिमत्ता पूर्ण कार्यों से यश मिलेगा,ऊँचे स्थानों से सावधानी बरतें।
कुम्भ-स्वास्थय का ध्यान रखें,व्यर्थ की वार्ता से दूर रहें,व्यापारिक कार्य तथा यात्रा आदि के लिये समय ठीक नही।
मीन-आर्थिक कार्यों मॆ सफलता का योग,वित्तीय समस्याओं का निराकरण होगा।
विशेष-15फरवरी तक सूर्य केतु एक साथ रहेंगे,यह योग अचानक पतन कराता है,ऊँचे स्थानों मॆ सावधानी बरतें,व्यापार सोचसमझकर करें,यात्रा के दौरान संयम बरतें अन्यथा दुर्घटना के संभावित,जिनका जन्म 15जनवरी से 15फरवरी के बीच हुआ वे लोग खास सावधान रहें,जिनका जन्म 15जुलाई से 15अगस्त के बीच का है वे भी खास सावधानी बरतें,छोटे बच्चो जे जुड़े कार्यों मॆ सावधानी रखें।
प.चंद्रशेखर नेमा"हिमांशु"
9893280184,7000460931
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !