तैमूर के सहारे सुर्खियां बटोर रहे हैं करीना-सैफ | BOLLYWOOD NEWS

मुंबई। करीना कपूर और सैफ अली खान पिछले करीब एक साल से अपने बेटे के जरिए सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस दंपत्ति के पास फिलहाल ऐसा कुछ भी नहीं है जिसके लिए दुनिया चर्चा करे शायद इसीलिए खान दंपत्ति तैमूर के साथ अपनी फोटो शेयर करते रहते हैं ताकि पर्सनल लाइफ के कुछ क्षण ही सही मीडिया की सुर्खियां तो बनें। ताजा फोटो में तैमूर, करीना-सैफ की तरफ देखते नजर आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि तैमूर अब बात करना सीख रहे हैं। करीना-सैफ के बेटे तैमूर के फर्स्ट बर्थडे की कुछ फोटोज पब्लिक की गईं हैं। जिनमें तैमूर जमीन पर बैठे हैं और उनके मॉम-डैड यानी करीना और सैफ उनसे कुछ बातें कर रहे हैं। बता दें कि पिछले महीने 20 दिसंबर को तैमूर ने अपना फर्स्ट बर्थडे सेलिब्रेट किया है। इस मौके पर उसने अपने मॉम-डैड को भी कुछ मीडिया फुटेज दिलवा दिए थे। एक माह बाद इस फोटो के जरिए थोड़ी चर्चा हो रही है। 

सैफ ने बताया कि तैमूर अब काफी कुछ बोलने लगा है। अगर आप तैमूर से कहेंगे बैठो तो वो फौरन समझ जाता है। तैमूर थैंक्यू, आदाब और नमस्ते भी कहते हैं। मॉम करीना और डैड सैफ तैमूर को घर पर टिम के नाम से बुलाते हैं। सोशल मीडिया पर भी उनका ये निकनेम वायरल हो रहा है।

न्यू ईयर मनाने तैमूर को स्विट्जरलैंड ले गए थे...
हाल ही में मॉम-डैड तैमूर को न्यू ईयर मनाने स्विट्जरलैंड ले गए थे। मॉम-डैड ने एक तीर से दो निशाने साध लिए। न्यू ईयर भी हो गया और मॉम-डैड को मीडिया में थोड़ा स्पेश भी मिल गया। अपुन तो बस इतना बोलना चाहता है कि बच्चे को बच्चा ही रहने दो साब, काएको अभी से उसका बचपन छीन रएले हो। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!