नए साल के पहले दिन दिल्ली में एतिहासिक ट्रेफिक जाम, 5 घंटे फंसे रहे लोग | NATIONAL NEWS

नई दिल्ली। लोगों पर जश्न का ऐसा खुमार चढ़ा कि सोमवार को दिल्ली देर रात तक जाम से कराहती रही। सैलानियों की संख्या को लेकर पुलिस ने गलत अनुमान लगाया। इंडिया गेट पर पहुंची रिकॉर्ड तीन लाख लोगों की भीड़ ने यातायात व्यवस्था की पोल खोल दी। एक-एक कर के मध्य दिल्ली, दक्षिण, पूर्व व उत्तरी दिल्ली जिले जाम के झाम में उलझते चले गए। सी-हेक्साहेगन पर लगे भयंकर जाम यहां पांच घंटे जाम बना रहा। आसपास के राज्यों से भी हजारों सैलानी राजधानी पहुंचे। इस दौरान मेट्रो को भी अतिरिक्त भीड़ का वहन करना पड़ा।

सोमवार सुबह 10 बजे से ही गुरुग्राम, सोनीपत, गाजियाबाद, नोएडा के लोग दिल्ली पहुंचने लगे। दोपहर दो बजे के बाद यातायात पुलिस को कई मार्गो पर वाहनों का आवागमन बंद करना पड़ा और इंडिया गेट पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती करनी पड़ी। हालांकि, तब तक स्थिति दिल्ली पुलिस के हाथ से निकल चुकी थी। पुलिस ने रविवार की अपनी एडवाइजरी में लोगों से वाहन लेकर इंडिया गेट न आने की अपील की थी, बावजूद हजारों लोग वहां वाहन लेकर पहुंचे।

यहां लगा जाम : 
इंडिया गेट, कनॉट प्लेस, जनपथ, मंडी हाउस, प्रगति मैदान, चिड़िया घर के आसपास के मार्गों पर। गुरुद्वारा बाबा साहेब में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों के कारण आरएमएल, बाबा खड़क सिंह मार्ग, जीपीओ का रास्ता पूरी तरह से जाम रहा। चिड़िया घर में हजारों सैलानी पहुंचे जिससे प्रगति मैदान व भैरो मार्ग पांच घंटे तक जाम रहा। गौरी शंकर मंदिर में पहुंचे भक्तों के कारण नेताजी सुभाष मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। छतरपुर मंदिर, साई मंदिर में भी उमड़ी भीड़ से लोग जाम में फंसे रहे। सीवर पाइप लाइन में लीकेज के कारण आश्रम पर जाम रहा। मूलचंद फ्लाईओवर, आश्रम चौक, लोधी रोड, मथुरा रोड, भीष्म पितामह मार्ग भी अवरुद्ध रहे। यमुना ब्रिज से लेकर डीएनडी फ्लाईओवर पर गाड़ियों का लंबा जाम रहा।

इन रास्तों को करना पड़ा बंद
नई दिल्ली जिला में जाम को नियंत्रित करने के लिए चार कंपनी फोर्स तैनात की गई। तिलक मार्ग, मान सिंह रोड, विंडसर लेन, आइटीओ मार्ग को वाहनों के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया।

30 मिनट का सफर तय करने में लगे दो से तीन घंटे
न्यू अशोक नगर निवासी विशाखा कनॉट प्लेस में काम करती हैं और उन्हें आम तौर पर उन्हें घर पहुंचने में 40 से 45 मिनट लगते थे, लेकिन आम जाम में वह ऐसा फंसी की उन्हें घर पहुंचने में करीब ढाई घंटे लग गए। इंडिया गेट से निकलकर मंडी हाउस आने में ही लोगों को एक से दो घंटे तक का समय लग गया।

दिल्ली पुलिस के सामने सुरक्षा बनी चुनौती
जाम के अलावा दिल्ली पुलिस के सामने लोगों की सुरक्षा भी एक बड़ी चुनौती के रूप में सामने आ गई। दिल्ली पुलिस की तरफ से तत्काल नई दिल्ली जिला, दक्षिणी व मध्य दिल्ली समेत सभी इलाकों में अतिरिक्त फोर्स की तैनाती गई। साथ ही मेट्रो स्टेशन, आइएसबीटी व रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान को और तेज कर दिया गया।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!