2018: भारत की ग्रोथ पर लगे ब्रेक हटे, चीन से आगे निकलेगा | NATIONAL NEWS

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। 2017 नोटबंदी और GST के कारण भारत की GROWTH में लगे ब्रेक अब हट जाएंगे। 2018 में INDIA फुल स्पीड से दौड़ेगा और यह स्पीड इतनी तेज होगी कि CHINA भी पीछे छूट जाएगा। यह निष्कर्ष से IMF के अध्ययन का। IMF ने बताया कि भारत साल 2018 में 7.4 फीसद की ग्रोथ से बढ़ सकता है, जो कि चीन की 6.8 फीसद की अनुमानित ग्रोथ से ज्यादा है। अब भारत तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शुमार हो चुका है। WORLD ECONOMIC FORUM के इतर दावोस (स्विटजरलैंड) में सोमवार को जारी अपने नवीनतम विश्व आर्थिक आउटलुक (WEO) अपडेट में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (इंटरनेशनल मॉनीटरी फंड) ने साल 2019 में भारत के लिए 7.8 फीसद वृद्धि दर का अनुमान लगाया है। हालांकि साल 2018 और साल 2019 के लिए ग्रोथ प्रोजक्शन को अक्टूबर 2017 विश्व आर्थिक आउटलुक के बाद से नहीं बदला गया है।

चीन से आगे होगा भारत: 
आईएमएफ ने कहा कि चीन के इसी अवधि के दौरान क्रमश: 6.6 फीसद और 6.4 फीसद की दर से बढ़ने का अनुमान है। यानी यह भारत से कमतर प्रदर्शन है। आईएमएफ ने कहा कि क्षेत्रों के दृष्टिकोण में चिन्हित अंतर के साथ उभरते बाजारों और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं के लिए साल 2018 और साल 2019 के ग्रोथ पूर्वानुमान को अपरिवर्तित रखा गया है। 

इसमें अनुमान लगाया गया है कि भारत साल 2018 में 7.4 फीसद की दर से बढ़ सकता है जबकि इसी अवधि में चीन की ग्रोथ 6.8 फीसद रह सकती है। साथ ही इसमें यह भी कहा गया है कि वित्त वर्ष 2018-19 के दौरान उभरता एवं विकासशील एशिया 6.5 फीसद की ग्रोथ से बढ़ेगा। साथ ही इसमें यह भी कहा गया कि वैश्विक ग्रोथ में इस क्षेत्र की आधे से ज्यादा हिस्सेदारी बनी रहेगी।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!