UP ELECTION: भाजपा की जीत से ज्यादा कांग्रेस की हार के चर्चे | NATIONAL NEWS

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। उत्तरप्रदेश में भाजपा और योगी आदित्यनाथ ने नगरीय निकाय चुनाव में धमाकेदार जीत दर्ज की है। सपा और कांग्रेस का तो सूपड़ा ही साफ हो गया। बीजेपी जश्न मना रही है। यूपी की जीत पर गुजरात के दावे भी कर रही है, बावजूद इसके बीजेपी की जीत से ज्यादा कांग्रेस की हार सुर्खियों में हैं। यूपी में इस बार कांग्रेस वो सीटें भी हार गई, जहां से कहा जाता था कि कांग्रेस किसी को भी टिकट दे दे, जीत कांग्रेस की ही होगी। बीजेपी की जीत से ज्यादा कांग्रेस की हार के चर्चे हैं, क्योंकि इस बार के निकाय चुनाव में कांग्रेस के गढ़ बुरी तरह ढह गए हैं। वहीं, बीजेपी दावा कर रही है कि यूपी नगर निकाय चुनाव में हार के बाद अब गुजरात में भी कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ेगा। हालांकि यह वक्त ही बताएगा कि गुजरात में कांग्रेस अपना परचम लहरा पाएगी या नहीं?

राहुल गांधी की अमेठी में भी कांग्रेस की हार
अमेठी नगर पंचायत में बीजेपी प्रत्याशी चंद्रमा देवी जीतीं हैं। इन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को 1,035 मतों से मात दी है। मौका भी है और दस्तूर भी है। इसलिए योगी आदित्यनाथ, राहुल पर कटाक्ष कर रहे हैं, क्योंकि निकाय चुनाव में बीजेपी ने हर उस इलाके में जीत का परचम लहाराया है, जो कांग्रेस का गढ़ था।

जायस नगर पालिका के अध्यक्ष पद पर बीजेपी प्रत्याशी महेश सोनकर ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी हाजी इशरत हुसैन को 632 मतों से हराया। इसके अलावा सुल्तानपुर नगरपालिका परिषद में बीजेपी की बबिता जायसवाल जीतीं।

लकी ड्रॉ में भी अनलकी रही कांग्रेस
कहावत है कि जब समय साथ न हो, तो किस्मत भी साथ नहीं देती है। मथुरा के वार्ड नंबर 56 पर कांग्रेस और बीजेपी के प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर में यही देखने को मिला। यहां दोनों प्रत्याशियों को बराबर मत मिले। फैसला लकी ड्रॉ से हुआ। इसमें कांग्रेस अनलकी रही और जीत बीजेपी की हुई।

बीजेपी जीत का जश्न मना रही है, क्योंकि विधानसभा चुनाव के बाद निकाय चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ है और इस जीत को बीजेपी गुजरात की लकीर मान रही है। भाजपा का दावा है कि अब गुजरात में भी कांग्रेस का ऐसा ही सफाया होगा। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!