मैदान में उतरा ये क्रिकेट स्टार, पूरी टीम को था बेसब्री से इंतजार | ‪Ben Stokes‬, ‪The Ashes

Updesh Awasthee
एडिलेड। एशेज सीरीज के अंतर्गत ब्रिस्‍बेन में ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्‍ट हारने के बाद इंग्‍लैंड टीम को अपने हरफनमौला बेन स्‍टोक्‍स की याद सताने लगी थी। ब्रिस्टल विवाद के कारण अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों से निलंबन का सामना कर रहे स्टोक्स वापस बुलाया गया है। उम्मीद है कि रविवार को अपनी टीम ज्वाइन कर लेंगे। इंग्‍लैंड टीम के सदस्‍य और तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स ने कहा है कि टीम खुले दिल से स्टोक्स का स्वागत करेगी। बीबीसी रेडियो को दिए बयान में वोक्स ने कहा, "बतौर इंग्लैंड टीम, हम उन्हें यहां ( ऑस्ट्रेलिया में टीम के साथ) देखना चाहते हैं। मैं एक खिलाड़ी और एक दोस्त होने के नाते स्‍टोक्‍स को अपने साथ एशेज सीरीज में देखना चाहता हूं। 

वोक्स ने कहा, "जिस स्थिति से वह गुजर रहे हैं, कोई भी उन्हें ऐसे नहीं देखना चाहता। निश्चित तौर पर हम यहां खुले दिल से टीम में उनका स्वागत करेंगे। स्टोक्स एक विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं और वह विश्व में किसी भी टीम को बेहतर बना सकते हैं और इसलिए, अगर हम उन्हें टीम में आने से रोकते हैं, तो यह बेवकूफी की बात होगी।" गौरतलब है कि एशेज सीरीज के लिए पहले स्टोक्स का नाम इंग्लैंड टीम में शामिल किया गया था, लेकिन ब्रिस्टल में हुए मारपीट के एक विवाद के कारण उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया।

इंग्लैंड के 26 वर्षीय खिलाड़ी स्टोक्स बुधवार को न्यूजीलैंड पहुंचे। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने पिछले सप्ताह स्टोक्स को अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) दे दिया। ब्रिस्टल विवाद में पुलिस की जांच पूरी होने के तुरंत बाद ही ईसीबी स्टोक्स को इंग्लैंड टीम में शामिल करने का पूरा प्रयास करेगा। न्यूजीलैंड में स्टोक्स के घरेलू क्रिकेट खेलने के बारे में वोक्स ने कहा, "उनके लिए यह सबसे अच्छी बात होगी। दो माह तक क्रिकेट मैदान से बाहर रहने के दौरान उनके दिमाग में कई चीजें चल रही होंगी और अब उन्हें बाहर निकलने का मौका मिला है, जो उनके लिए अच्छा होगा. मुझे पता है कि इन दो माह के दौरान भी वह अभ्यास कर रहे थे।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!