महाराष्ट्र में भाजपा नेता यशवंत सिन्हा गिरफ्तार, ठंड में ठिठुरते रहे | NATIONAL NEWS

नई दिल्ली। महाराष्ट्र पुलिस ने अकोला में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया। वो कपास उत्पादक किसानों का नेतृत्व करते हुए उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचाने के लिए किसानों के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे। सिन्हा कसोधा (कपास-सोयाबीन -धान) परिषद की तरफ से आयोजित आंदोलन में हिस्सा लेने पहुँचे थे। इस दौरान उनके साथ स्वाभिमानी शेतकरी संगठन के किसान नेता रविकांत तुपकर भी मौजूद थे। पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा के नेतृत्व में किसानों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर मोर्चा निकाला और ठिय्या आंदोलन भी किया गया। आंदोलन के बाद किसानों के प्रतिनिधि दल ने जिलाधिकारी को अपनी माँगो का ज्ञापन भी सौपा। जिलाधिकारी आस्ति कुमार पाण्डेय खुद आंदोलनकारियों के पास पहुँचकर चर्चा करने का प्रयास किया लेकिन उनके द्वारा किसी भी तरह का ठोस आश्वासन न मिलता देख किसान प्रदर्शन स्थल पर डटे रहे। किसानों को प्रदर्शन से हटाने के लिए पुलिस ने सिन्हा, तुपकर के साथ अन्य किसानो को गिरफ्तार कर लिया।


विरोध प्रदर्शन रोकने 250 गिरफ्तारियां
अकोला के जिला पुलिस अधीक्षक राकेश कालासागर ने बताया, ‘हमने बंबई पुलिस कानून की धारा 68 के प्रावधानों के तहत जिला कलेक्ट्रेट के बाहर करीब 250 किसानों के साथ सिन्हा को हिरासत में लिया।’ आईपीएस अधिकारी ने कहा कि हिरासत में लिये गये लोगों को अकोला जिला पुलिस मुख्यालय मैदान ले लाया गया।

ठंड में ठिठुरते रहे किसान और यशवंत सिंन्हा
मुख्यालय के ग्राउंड में 5 घंटे से बैठाकर रखे गए सिन्हा ठिठुरती ठंडी से परेशान थे। उन्होंने कहा पुलिस अधिकारी से कहा, 'हम इंसान हैं कि जानवर। सैकड़ों किसानों के साथ सिन्हा अकोला जिला कलेक्टर के कार्यालय के बाहर कपास और सोयाबीन पैदा करने वाले किसानों के प्रति सरकार की कथित बेरूखी का विरोध कर रहे थे।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !