कोहरे की चादर में सिमटा मप्र, सूर्यदेव के दर्शन तक नहीं हुए | MP NEWS

भोपाल। दक्षिण भारत मेंं आए ओखी तूफान के बाद मध्यप्रदेश में शीतलहर का प्रकोप शुरू हो गया है। गुरूवार को मध्यप्रदेश के कई जिलों में कोहरा देखा गया। भोपाल में दोपहर तक कोहरा छाया हुआ था। कई इलाकों में शाम तक सूर्यदेव के दर्शन ही नहीं हुए। आसमान बादलों से ढंका हुआ है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है।

ओखी चक्रवात का असर भले ही कम हो गया हो, लेकिन गुरुवार को राज्य का मौसम ठिठुरन पैदा करने वाला रहा। बादलों के छाने से धुंध छाई, वहीं हवाएं सिहरन पैदा करने वाली रहीं। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के ग्वालियर, चंबल संभाग के अलावा अन्य कुछ स्थानों पर भी बादल बरसे। इसके चलते तापमान में भी गिरावट आई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में बारिश हो सकती है और बादलों के छंटने के साथ ही ठंड बढ़ने के आसार हैं। राज्य के न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की भी संभावना है।

राज्य में ठंड का असर बना हुआ है। वहीं गुरुवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री, इंदौर का 13.5 डिग्री, ग्वालियर का 12.5 डिग्री और जबलपुर का 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री, इंदौर का 22 डिग्री, ग्वालियर का 23.4 डिग्री और जबलपुर का 27.3 डिग्री सेल्सियस रहा था।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!