दुल्हन ने पुरानी रिश्तेदारी निभाने, शादी तोड़ दी | MP NEWS

इंदौर। कहते हैं शादी के बाद एक लड़की की पूरी जिंदगी बदल जाती है। उसका परिवार, दोस्त और रिश्तेदार सब पीछे छूट जाते हैं परंतु मध्यप्रदेश के उज्जैन शहर में एक दुल्हन ने भरे मंच पर अपनी पुरानी रिश्तेदारी निभाने के लिए शादी तोड़ दी। दरअसल, दुल्हन का एक रिश्तेदार ऐसा था जिसे दुल्हा पसंद नहीं करता था। दूल्हे ने उसे शादी में बुलाने से मना किया था परंतु दुल्हन ने उसे आतंत्रित कर दिया। जब वो पंडाल में आया, दूल्हा दुल्हन मंच पर ही थे। वहीं पर विवाद शुरू हो गया। 

महाकाल थाना पुलिस के अनुसार, बापूनगर में रहने वाले ईश्वर सिंह पिता गोकुल गेहलोत की शादी श्री कृष्णा कॉलोनी में रहने वाली युवती से हो रही थी। ईश्वर और उसकी दुल्हन दोनों मंच पर बैठे हुए और शादी की रस्में चल रहीं थीं। तभी शादी में एक रिश्तेदार को शामिल होता देख ईश्वर भड़क उठा और उसने अपनी भावी पत्नी के साथ विवाद शुरू कर दिया।

दरअसल, शादी के पहले ही ईश्वर ने इस रिश्तेदार को बुलाने से इनकार कर दिया। ईश्वर उसे पसंद नहीं करता था और दोनों के बीच कोई पुराना विवाद भी था। ऐसे में शादी में उस रिश्तेदार को देख ईश्वर आपा खो बैठा और उसने बारात तक ले जाने की धमकी दे दी। बताया जा रहा है कि दुल्हन काफी देर तक ईश्वर को मनाने की कोशिश करती रही, लेकिन कथित तौर पर जब वह अपनी बात पर अड़ा रहा तो दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया

बाद में शादी के मंडप से शुरू हुआ मामला पुलिस थाने पहुंच गया। दुल्हन पक्ष की तरफ से ईश्वर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद दूल्हे को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!