खबर का असर: विराट को देशद्रोही कहने वाले विधायक ने माफी मांगी | mp news

Updesh Awasthee
भोपाल। भोपाल समाचार डॉट कॉम की खबर का एक बार फिर असर हुआ है। विराट कोहली को देशद्रोही करारे देने वाले भाजपा विधायक को अपने बयान के लिए माफी मांगनी पड़ी। खबर सुर्खियों में आने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने विधायक से सफाई मांगी थी। बता दें कि विधायक पन्नालाल शाक्य ने विराट को देशद्रोही बताया था जबकि पीएम नरेंद्र मोदी उनके रिसेप्शन में शामिल हुए। पढ़िए (भोपाल समाचार की खबर BJP MLA द्वारा घोषित देशद्रोही विराट-अनुष्का के रिसेप्शन में पहुंचे पीएम मोदी)

क्या है मामला
पिछले दिनों गुना जिले में आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम में भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य ने बयान दिया था कि 'विवाह संस्कार करने के लिए हिंदुस्तान में कहीं जगह नहीं मिली। गजब हो गया। अरे क्या हिंदुस्तान में जगह नहीं मिली। क्या हिंदुस्तान इतना अछूत है। अरे इस देश में राम, कृष्ण, विक्रमादित्य और युद्धिष्ठिर का विवाह हुआ है। आप सबके भी विवाह हुए हैं या होने वाले होंगे लेकिन हम में से कोई विदेश नहीं जाएगा। पैसा और प्रसिद्धि यहां से कमा रहा है और अरबों रुपये वहां विवाह के लिए लिया गया है। विवाह के लिए भारत की भूमि उसके लिए कोई मायने नहीं है। इससे ये स्पष्ट होता है कि वो राष्ट्रभक्त नहीं है, वो देशभक्त नहीं है।

भोपाल समाचार ने लिखा था
भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य यह बयान देश भर की मीडिया में छाया रहा। भाजपा ने भी अपने विधायक के बयान से किनारा नहीं किया था। ना तो फटकार लगाई गई और ना ही कोई नोटिस जारी किया गया। यहां तक कि प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान या सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इसे विधायक के निजी विचार तक नहीं बताया। सब मौन रहे, जैसे स्वीकृति दे रहे हों। अब बात बदल गई। पीएम नरेंद्र मोदी खुद विराट और अनुष्का को आशीर्वाद देने जा पहुंचे। सवाल यह है कि क्या भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य के विचार अब भी वहीं हैं। 

खबर वायरल होते ही डैमेज कंट्रोल
भोपाल समाचार की खबर वायरल होते ही मामले में डैमेज कंट्रोल किया गया और नंदकुमार सिंह चौहान ने विधायक से सफाई मांगी। फिर बयान भी जारी किया कि विधायक के बयान से भाजपा का कोई रिश्ता नहीं है। विधायक ने अपने बयान के लिए नंदकुमार सिंह से माफी मांगी है। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!