अयोध्या का फैसला हिंदुओं के पक्ष में ना हुआ तो करवाया जाएगा: मप्र के दर्जा मंत्री ने कहा | MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। भाजपा नेताओं के विवादित बयान जारी हैं। मप्र पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं मप्र के दर्जा मंत्री तपन भौमिक ने रतलाम में बयान दिया है कि राम जन्म भूमि का फैसला हिंदुओं के पक्ष में होगा, अगर नहीं होगा तो करवाया जाएगा। फिर बात को संभालते हुए भौमिक ने कहा कि न्यायालय के बाद लोकसभा के अंदर हमारे लोग बैठे है। वह लोग नियम बनाएंगे, उसे पास कराएंगे। उसी जगह पर मंदिर बनाया जाए। यदि वहां से भी नहीं होता तो हिंदुस्तान के करोड़ों लोगों द्वारा राम जन्म भूमि पर इसका निर्माण कराया जाएगा।

भौमिक ने कहा कि सबसे खतरनाक बात तो यह है कि हिंदुस्तान के अंदर हिंदुओं के मंदिर पर किसका कब्जा हो इसका फैसला कोर्ट करेगी, हिंदू नहीं करेंगे। ये कौन सा फैसला है, पाकिस्तान के अंदर मंदिर बनाए तो शायद शासन से अनुमति लेना होगी। जहां पर भगवान श्रीराम का जन्म हुआ, वहां पर मंदिर था, उसे तोड़कर मस्जिद बनाई गई थी। उसे हटा दिया गया, वहां पर मंदिर बनाने के लिए कोर्ट की अनुमति चाहिए तो उसमें 25 साल लगे है।

भौमिक ने कहा कि फैसला काफी देर से हो रहा है, इस फैसले को लाने में 25 साल लग गए है। फैसला पक्ष में आए या नहीं आए वह अलग बात है, देश, प्रदेश हमारी सरकार है। इस देश का संसद सक्षम है कि कानून बनाकर राम मंदिर का निर्माण करवाया जाए। मंदिर बनना सुनिश्चित है। यदि कोर्ट के फैसले में कहीं कोई अड़चन आती है, तो उसके लिए दबाव डाला जाएगा।

भौमिक ने कहा कि दीपावली तक रामजन्म भूमि मंदिर की नींव रख दी जाएगी। कोर्ट में नियमित सुनवाई पहले क्यों नहीं कर रहे थे, आज इसकी आवश्यकता क्यों पड़ी। इसके पहले 2010 में फैसला होने वाला था। न्यायधीशों के बारे में कुछ बोलना नहीं चाहिए, लेकिन बोलना हमारी मजबूरी है। हिंदू है,हम नहीं बोलेंगे तो कौन बोलेगा। जमीन को तीनों में बांट दिया जाए, ये कौन सा फैसला है।

भौमिक रतलाम के विधि महाविद्यालय में आयोजित रतलाम के तुषार कोठारी की पुस्तक कार सेवा आंखों देखी का विमोचन करने आए थे। इस दौरान उनके साथ जन अभियान परिषद् के उपाध्यक्ष प्रदीप पांडेय भी मौजूद रहे। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!