मप्र: गृहमंत्री के जिले में लड़की का गैंगरेप, जिंदा जलाया | CRIME NEWS

भोपाल। सागर दरिंदगी की हैवानियत भरी खबर आ रही है। बदमाशों ने 15 साल की युवती का गैंगरेप किया और उसे जिंदा जला दिया। घायल अवस्था में उसे बीएमसी में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक लड़की 90 फीसदी जली हुई है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी रब्बू सेन को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। लड़की की उम्र 15 साल बताई जा रही है, पुलिस उसकी सही उम्र पता लगाने के लिए स्कूल भी पहुंची।

मध्यप्रदेश के गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और ऐलान किया कि पीड़िता के इलाज में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। इस खबर के प्रकाश में आते ही आम नागरिकों में आक्रोश फूट पड़ा है। वो पुलिस और भाजपा सरकार को निशाने पर ले रहे हैं। बता दें कि सागर से मध्यप्रदेश सरकार में मंत्रियों की कमी नहीं है। गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह भी सागर से ही आते हैं। 

हाल ही में मध्यप्रदेश विधानसभा में 12 साल या उससे कम उम्र की लड़कियों से दुष्कर्म की वारदात में दोषी को फांसी की सजा देने को मंजूरी दी गई है। इसके पहले भोपाल में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई थी। एनसीआरबी द्वारा हाल ही में जारी आंकड़ों के मुताबिक मध्यप्रदेश में दुष्कर्म के सबसे ज्यादा अपराध हुए हैं।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!