बॉलीवुड में यौन शोषण का विरोध करने वाली बर्बाद हो जाती हैं: ऋचा चड्ढा | BOLLYWOOD NEWS

Updesh Awasthee
मुंबई। सारे देश में महिलाओं को यौन शोषण से बचाने के लिए कानून और संगठन सक्रिय हैं परंतु बॉलीवुड में ऐसा कुछ भी नहीं है। यदि कोई बॉलीवुड में चल रही यौन शोषण की घिनौनी परंपरा के का बंद कमरे में भी विरोध करती है तो उसका करियर बर्बाद कर दिया जाता है। कुछ इसी तरह का बयान अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने दिया है। बता दें कि ऋचा चड्ढा ने यौन उत्पीड़न पर एक ब्लॉग लिखा था। उसके जवाब में लोगों ने उन्हे चुनौती दी कि वो यौन उत्पीड़न करने वालों के नामों का खुलासा करें। अन्यथा यह माना जाएगा कि वो सुर्खियां पाने के लिए ऐसा कर रहीं हैं। 

ऋचा ने कहा कि यौन उत्पीड़न स्थिति से संबंधित ब्लॉग पोस्ट के लिये उनपर निशाना साधा गया। यहां तक कि नारीवादी रूझान वालों ने भी पूछा कि आप ऐसा करने वालों का नाम क्यों नहीं ले रही हैं। ऋचा ने एक न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में कहा कि अगर आप मुझे जिंदगी भर पेंशन दें, मेरी सुरक्षा और मेरे परिवार का ख्याल रखें, यह सुनिश्चित करें कि मुझे फिल्मों और टीवी में काम मिलता रहेगा या मैं जो भी करना चाहूं करती रहूं, मेरा करियर निर्बाध बढ़ता रहे तो मैं अभी नाम लूंगी, वाकई ऐसा करूंगी।

उन्होंने कहा, केवल मैं ही नहीं और भी लोग ऐसा करेंगे लेकिन कौन ऐसा करेगा? अदाकारा का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री में इस तरह की व्यवस्था नहीं है जिससे कि पीड़ितों को सुरक्षा मिले। उन्होंने कहा, हर बार जब कोई बोलता है तो प्रतिक्रिया होती है। नाम बताने को कहा जाता है। अगर प्रेस को पता है कौन यह कर रहा तो क्यों नहीं बताते। ऋचा ने आगे कहा कि जब भी हम एक कदम उठाते हैं तो प्रतिक्रिया होती है। इंडस्ट्री की व्यवस्था और ढांचे को बदलने की जरूरत है। अदाकार के लिए रायल्टी नहीं होती। समुचित कानून के अभाव में कौन लेगा जोखिम?

उन्होंने यह भी कहा कि मुझे न्याय का पूरा बोध है। मैंने अपने दिल के करीब की बातें कहीं। लेकिन, मुझे लगता है कि मैं थोड़ा भावुक हूं। दुनिया भर के घटनाक्रमों से प्रभावित होती हूं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!