भोपाल, 2 अप्रैल 2026: मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा 2025 के उम्मीदवारों के लिए पुलिस मुख्यालय द्वारा एक एडवाइजरी जारी की गई है। इसमें मुख्य रूप से दूसरे चरण की परीक्षाओं के बारे में बताया गया है। साथ ही अपील की है।
Police Headquarters Madhya Pradesh Issues Advisory for MP Police Recruitment Exam Candidates
सोशल मीडिया प्लेटफॉम्र्स पर तेजी से वायरल हो रहे इसे पत्र में दावा किया गया कि सूबेदार, एसआई और एएसआई (रेडियो) भर्ती 2025 दूसरे चरण की परीक्षा 15 से 17 अप्रैल 2026 के बीच होगी, जबकि पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि ऐसा कोई पत्र जारी ही नहीं हुआ। पीएचक्यू को यह स्पष्ट इसलिए करना पड़ा, क्योंकि अभ्यर्थियों ने गलत तारीख के आधार पर तैयारी शुरू कर दी थी। साथ ही बेवजह फैल रही अफवाहों से प्रशासनिक व्यवस्था प्रभावित होने की भी आशंका थी। इतना ही नहीं, इससे साइबर ठगी का खतरा भी बढ़ता है।
एडवाइजरी में लिखा है कि, उक्त भर्ती के द्वितीय चरण की परीक्षा के आयोजन संबंधी जानकारी पृथक से समाचार पत्रों, कर्मचारी चयन मण्डल भोपाल (ESB) की वेबसाइट तथा SCRB द्वारा संचालित मध्यप्रदेश पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। अतः अभ्यर्थियों एवं नागरिकों से अनुरोध है कि ऐसी सूचनाओं पर विश्वास न करें, साझा करने से पूर्व आधिकारिक पुष्टि करें तथा केवल अधिकृत स्रोतों पर ही भरोसा करें।
फर्जी सूचना का निर्माण एवं प्रसारण दंडनीय अपराध है।
कैसे पहचानें फर्जी भर्ती नोटिसः फजी भर्ती नोटिस से

.webp)