इंदौर, 1 अप्रैल 2026: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने 1 अप्रैल 2026 को दो महत्वपूर्ण शुद्धिपत्र (Corrigendum) जारी किए हैं, जो प्रदेश के हजारों सरकारी नौकरी के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण हैं। आयोग ने जहाँ एक ओर कृषि विभाग में सहायक संचालक के पदों के लिए आवेदन की तिथियों में संशोधन किया है, वहीं दूसरी ओर तकनीकी कारणों से राज्य सेवा परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की समय सीमा बढ़ा दी है।
1. सहायक संचालक (Assistant Director) भर्ती:
नया एग्जाम और एप्लीकेशन शेड्यूल आयोग द्वारा जारी शुद्धिपत्र क्रमांक 01/35/2025 के अनुसार, Assistant Director, Farmer Welfare & Agriculture Development Department (Field & Extension) के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथियों को पूरी तरह संशोधित (revised) किया गया है।
ऑनलाइन आवेदन की नई अवधि: अब अभ्यर्थी 01 अगस्त 2026 से 31 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।
त्रुटि सुधार (Correction Window): आवेदन में सुधार के लिए 05 अगस्त 2026 से 02 सितंबर 2026 तक का समय दिया जाएगा।
विलंब शुल्क (Late Fee) प्रावधान: 3000 रुपये के विलंब शुल्क के साथ आवेदन 01 से 07 सितंबर तक किए जा सकते हैं, जबकि 25,000 रुपये के भारी विलंब शुल्क के साथ आवेदन की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।
परीक्षा की तारीख: इस पद के लिए परीक्षा 22 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी, जिसके एडमिट कार्ड 12 नवंबर 2026 से उपलब्ध होंगे।
विशेष नोट: आयोग ने स्पष्ट किया है कि विज्ञापित अर्हताएं (eligibility criteria) ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि यानी 31 अगस्त 2026 तक अर्जित होना अनिवार्य है।
2. राज्य सेवा परीक्षा 2026:
सर्वर डाउन होने से उम्मीदवारों को मिली राहत शुद्धिपत्र क्रमांक 02/29/2025 के माध्यम से आयोग ने State Service Exam 2026 के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है।
जानकारी के अनुसार, 01 अप्रैल 2026 को एम.पी. ऑनलाइन (M.P. Online) का सर्वर बंद होने के कारण कई अभ्यर्थी विलंब शुल्क के साथ आवेदन नहीं कर पाए थे।
इस तकनीकी समस्या को देखते हुए, आयोग ने विलंब शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि में 02 दिवस की वृद्धि की है।
अब अभ्यर्थी 03 अप्रैल 2026 (रात्रि 12:00 बजे तक) अपना आवेदन जमा कर सकेंगे।
आधिकारिक सूचना: आयोग ने सूचित किया है कि उपरोक्त विज्ञापनों की शेष शर्तें यथावत (unchanged) रहेंगी।

.webp)