भोपाल में गोविंदपुरा की सात कॉलोनियों में बड़े विकास कार्यों का भूमि पूजन

Updesh Awasthee
भोपाल, 1 अप्रैल 2026
: पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गोविंदपुरा वार्ड 53 में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार आधारभूत सुविधाओं को बढ़ाते हुए नागरिकों का जीवनस्तर बेहतर बना रही है। उपरोक्त जानकारी विधायक प्रतिनिधि श्री अशोक गुप्ता ने दी।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कार्यक्रम में गोविंदपुरा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 53 में 35 लाख रुपये की लागत से हरिवंश विहार में बनने वाली सीसी सड़क निर्माण, ओम नगर में 10 लाख की लागत से बनने वाली नाली निर्माण, 7 लाख रुपए की लागत शंकराचार्य नगर पार्क में बाउंड्री वॉल एवं पेवर ब्लॉक लगाने के कार्यों का भूमिपूजन किया। गणेश पार्क संत आसाराम नगर में 10 लाख रुपये की लागत से पेवर ब्लॉक का निर्माण कराया जाएगा। सागर रॉयल होम्स में एक्यूप्रेशर थेरेपी टाइल्स लगाने के निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी किया गया, जिसकी लागत 4 लाख रुपए है। वार्ड स्थित दीपक नगर में 8 लाख रुपये की लागत से बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य भी किया जाएगा, जिसका भूमिपूजन बुधवार को राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने किया। उन्होंने पुर्वासा नगर के रहवासियों को भी सौगात दी। यहां स्थित संगरीला पार्क में लगभग 9 लाख रुपये की लागत से बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य किया जाएगा।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों से चर्चा की और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए भी निर्देशित किया। कार्यक्रम के दौरान श्रीमती मोनिका ठाकुर, श्रीमती शीला पाटीदार, श्री प्रताप वारे, श्री जितेंद्र शुक्ला, श्री रामबाबू पाटीदार, श्री प्रताप सिंह बैंस, श्री किशोर पटेल, श्री धर्मेंद्र पाटीदार, श्री ओमप्रकाश चौरसिया समेत बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!