अध्यक्ष पद की आसंदी से राहुल गांधी के भाषण की 5 खास बातें | Rahul Gandhi's speech concludes

नई दिल्ली/ NATIONAL NEWS। 47 वर्षीय राहुल गांधी ने शनिवार 16 दिसम्बर 2017 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (AICC) के अध्यक्ष पद के तौर पर कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने विचार खुलकर सामने रखे। उन्होंने अपने भाषण में 5 प्रमुख बातें कहीं जो कांग्रेस की दिशा तय करेंगी। उन्होंने यह भी बताया कि कांग्रेस युवाओं की पार्टी है परंतु बुजुर्गों को साथ लेकर चलेगी। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर सीधा हमला किया। राहुल ने कहा- "एक बार आग लग जाती है तो उसे बुझाना बहुत मुश्किल होता है। यही हम बीजेपी के लोगों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं। एक बार आपने देश में आग लगा दी। उसको बुझाना बहुत मुश्किल है। 

आज बीजेपी के लोग पूरे देश में आग और हिंसा को फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। इसे रोकने के लिए पूरे देश में सिर्फ एक शक्ति है और वो है कांग्रेस पार्टी। इससे पहले पार्टी ऑफिस में चुनाव अधिकारी एम. रामचंद्रन ने उन्हें सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। राहुल प्रेसिडेंट पोस्ट संभालने वाले नेहरू-गांधी परिवार के छठे मेंबर हैं। बता दें कि सोनिया गांधी 19 साल (1998-2017) कांग्रेस प्रेसिडेंट रहीं। राहुल 2013 में पार्टी के वाइस प्रेसिडेंट बने थे।

1) अब सच्चाई खत्म हो रही है राजनीति में
राहुल ने कहा- "मैं 13 साल से राजनीति में हूं। राजनीति में अब सच्चाई और दया खत्म हो रही है। राजनीति का सीधा संबंध लोगों से है, लेकिन अब राजनीति का संबंध लोगों से नहीं रहा। कांग्रेस देश को 21वीं सदी में ले गई, लेकिन मोदी देश को मध्ययुग में ले जा रहे हैं। हम बीजेपी को बताना चाहते हैं कि बीजेपी देश में हिंसा-आग लगाने का काम कर रहे हैं। वो तोड़ते हैं, हम जोड़ते हैं। वो आग लगाते हैं, हम बुझाते हैं। ये कांग्रेस और बीजेपी में अंतर है। कांग्रेस मेरा परिवार है। मैं दिल से आपको प्यार दूंगा।

2) हम कांग्रेस को ग्रेंड ओल्ड एंड यंग पार्टी बनाएंगे
राहुल गांधी ने कहा- "देश के युवाओं से कहना चाहता हूं कि ये ग्रेंड ओल्ड पार्टी है। आने वाले वक्त में इसे ग्रेंड ओल्ड एंड यंग पार्टी बनाने जा रहे हैं। एक व्यक्ति जो खून-पसीने से पार्टी का विस्तार करता है, उसकी रक्षा करना मेरी जिम्मेदारी है। हम सब मिलकर प्यार और भाईचारे का नया हिंदुस्तान बनाएंगे।

3) हम बीजेपी के विचारों से सहमत नहीं
राहुल गांधी ने कहा- "हम बीजेपी वालों को अपने भाई-बहन जरूर मानते हैं लेकिन उनके विचारों से सहमत नहीं हैं। वे आवाज दबाते हैं, हम बोलने की आजादी देते हैं। वे अपमान करते हैं, तो हम सम्मान और रक्षा करते हैं।

4) बीजेपी को सिर्फ प्यारा कांग्रेस कार्यकर्ता रोक सकता है
राहुल ने कहा-"जो बीजेपी कर रही है, वो अगर कोई रोक सकता है तो वो प्यारा कांग्रेस का कार्यकर्ता और नेता है। हम गुस्से की राजनीति के खिलाफ लड़ेंगे।

5) खुद के लिए लड़ते हैं बीजेपी के लोग
राहुल बोले- "किसी की भी पर्सनल ग्लोरी के ज्यादा एक्सपर्टीज (विशेषज्ञता), एक्सपीरियंस (अनुभव) और नॉलेज (ज्ञान) की जरूरत होती है। कांग्रेस पुराने वक्त से देश में रही है। बीजेपी वाले मानते हैं कि उनके पास ही सबसे पुराने विचार हैं। ये सच नहीं है। हिंदुस्तान में दो विचारों के बीच टक्कर रही है- पहला, खुद का विचार और दूसरा- किसी अन्य का विचार। बीजेपी में वो लोग हैं जो खुद के लिए लड़ते हैं, जबकि कांग्रेस एक कम्युनिटी से संचालित होती है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !