गुजरात में मंगल से पहले अमंगल, शपथग्रहण पंडाल में हादसा, 1 मौत, 2 गंभीर | NATIONAL NEWS

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। गुजरात में मंगलवार को सीएम विजय रूपाणी के शपथग्रहण समारोह से पहले समारोह के लिए सजाए जा रहे पंडाल में हादसा हो गया। ये हादसा गांधीनगर सचिवालय के हेलिपेड ग्राउंड पर पंडाल निर्माण के दौरान हुआ। पंडाल तैयार कर रहे तीन मजदूर पंडाल की छत से गिर गए। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई और दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मजदूरों को सुरक्षा उपकरण नहीं दिए गए थे। 

पंडाल की छत से गिरे मजदूर
मिली जानकारी के मुताबिक पंडाल तैयार करने की जिम्मेदारी एक निजी कंपनी को दी गई थी। पंडाल को तैयार करते वक्त क्रेन से काम कर रहे मजदूर ऊंचाई से नीचे जमीन पर गिर गए। उन्हें तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया।

बिना बेल्ट पहने काम कर रहे थे मजदूर
अस्पताल पहुंचने से पहले ही एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है। ये तीनों मजदूर सेफ्टी बेल्ट पहने बिना ही काम कर रहे थे और तभी क्रेन से अचानक झटका लगने से तीनों मजदूर जमीन पर आ गिरे।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!