विराट कोहली के नाम दर्ज हुआ एक धांसू वर्ल्ड रिकॉर्ड | VIRAT KOHLI RECORD

डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (213) के पांचवें दाेहरे शतक और राेहित शर्मा (नाबाद 102) के चार साल बाद बनाए गए शतक की बदौलत भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर ली। विराट ने अपने करिअर का दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर अौर पांचवां दोहरा शतक बनाया। उन्होंने 267 गेंदों पर 213 रन की पारी में 17 चौके और दो छक्के लगाए। रोहित का यह तीसरा टेस्ट शतक था, जो चार साल के अंतराल के बाद जाकर बना। रोहित ने 160 गेंदों पर नाबाद शतक में आठ चौके और एक छक्का लगाया। उन्होंने अपना पिछला शतक नवंबर 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाया था। 

भारत की पारी में कुल चार शतक बने। ओपनर मुरली विजय ने 128 और चेतेश्वर पुजारा ने 143 रन बनाए थे। भारतीय कप्तान के अब 62 टेस्टों से 4975 रन हो गए हैं। ओवरआल उनका यह 19वां टेस्ट शतक था और उनके कुल 51 अंतरराष्ट्रीय शतक हो चुके हैं। 2 बार इससे पहले टीम इंडिया की एक पारी में चार शतक बने। ऐसा पहली बार बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर में 2007 में और दूसरी बार 2010 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता में हुआ। 

विराट ने 19वां टेस्ट शतक जमाया। इसके लिए 104 पारी खेली। टेस्ट में सबसे ज्यादा 51 शतक जमाने वाले सचिन ने अपना 19वां शतक 105 पारियों में बनाया था। रिकॉर्ड ब्रेडमैन (53 पारी) के नाम है। गावसकर ने इसके लिए 85 पारी ली थी। 

विराट कोहली ने 2017 का 10वां इंटरनेशनल शतक जमाया। इसमें चार शतक टेस्ट में और छह वनडे में जमाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग और दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ (दोनों के नौ-नौ शतक) के रिकॉर्ड को तोड़ा। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने अपने करिअर में दो बार एक साल में नौ इंटरनेशनल शतक जमाने का कारनामा किया था। 

विराट कोहली ने बतौर कप्तान टेस्ट क्रिकेट में पांचवीं बार 200 या इससे अधिक का स्कोर बनाया। इस मामले में वेस्टइंडीज के दिग्गज ब्रायन लारा के रिकॉर्ड की बराबरी की। ब्रैडमैन, माइकल क्लार्क, ग्रीम स्मिथ (सभी के चार) को पीछे छोड़ा। 

विराट कोहली ने बतौर कप्तान 12वां टेस्ट शतक जमाया। सुनील गावसकर के बतौर कप्तान 11 शतक के भारतीय रिकॉर्ड को तोड़ा। विराट को इसके लिए 31 टेस्ट मैच लगे। गावसकर ने 11 शतक 47 टेस्ट मैचों में बनाए थे। 

विराट बतौर कप्तान 16वीं बार 50 के स्कोर से आगे बढ़े और इनमें से 12 बार उन्होंने शतक बनाने में सफलता हासिल की। 75 फीसदी 50 प्लस स्कोर को 100 में बदला। ब्रैडमैन का कनवर्जन रेट 67 फीसदी था। क्लार्क का भी रेट 67% था। 
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !