सतना में महिला डॉक्टर का गैंगरेप | CRIME NEWS

Updesh Awasthee
सतना। अपनी ननद के घर प्रसव कराने आई एक महिला डॉक्टर से गैंगरेप का सनसनी खेज मामला सामने आया है। 5 माह पहले सामूहिक दुराचार की शिकार लेडी डॉक्टर के सब्र का बांध टूट गया। जिसके बाद उसने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। महिला को अपने बेटे और पति की जान की चिंता थी। आरोपी दोनों को जान से मारने की धमकी दे रहे था। आखिरकार सरकार की महिलाओं की सुरक्षा के लिए चल रहा अभियान ने हिम्मत बढ़ाई और महिला डॉक्टर ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

डिलेवरी के लिए ननद के घर सतना से आई लेडी डॉक्टर ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि वो दरिदों के निशाने पर है। 8 जुलाई को तीन दरिंदों ने ननद की गैरमौजूदगी में घर में आ धमके। रिश्ते में जेठानी के भाइयों के आने पर पीड़िता जैसे ही पानी लेकर पहुंची। तीनों आरोपियों ने रिश्तों की मर्यादा तक नहीं रखी और हवस में अंधे तीनों आरोपियों ने बारी-बारी से महिला को अपनी हवस का शिकार बना डाला।

तीनों आरोपियों ने महिला को मुंह खोलने पर बच्चे और पति को जान से मारने की धमकी देकर रफूचक्कर हो गए। आरोपी लगातार फोन पर धमकी भी दे रहे था। पांच महीनों तक डर के साये में जी रही महिला हिम्मत कर पुलिस में तीनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता दिखाते हुए तुरंत मामला दर्ज कर लिया।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!