एक ऐसी दुकान जिसको खोलते ही ग्राहकों की लाइन लग जाएगी - local business ideas

Updesh Awasthee
आज मैं आपको एक ऐसा बिजनेस प्लान देने जा रहा हूं जिसका मौका भी है और दस्तूर भी। पढ़ने के बाद आप खुद कहेंगे कि यदि यह दुकान आज खोलेंगे तो कल से ही ग्राहकों की लाइन लग जाएगी। दुकान के अलावा केवल ₹700000 का इन्वेस्टमेंट है और महीने का काम से कम 50000, सामान्य तौर पर डेढ़ लाख और आज के जैसे हालात हुए तो 3 लाख रुपए महीने का प्रॉफिट आराम से मिल जाएगा। 

यही सही समय है, जो आगे आएगा वही लाखों कमाएगा

मैं कोई भूमिका नहीं बनाऊंगा क्योंकि भूमिका तो दुनिया के "ताऊ" ने पहले से ही बना रखी है। आपको समझ में आ चुका है कि आप किसी भी पचड़े में ना पड़े फिर भी भुगतना पड़ता है। गैस-महंगी तेल महंगा और इसके कारण सब कुछ महंगा। सबसे बड़ी प्रॉब्लम सर्वाइवल की है। यह तो हमेशा लड़ते झगड़ते रहते हैं, कब तक इनके ऊपर डिपेंड रहेंगे। पब्लिक समझ चुकी है कि अब सिर्फ एक ही विकल्प है, सोलर एनर्जी। और आप समझ लीजिए कि ऐसी स्थिति में आपके सामने एक ही गोल्डन ऑपच्यरुनिटी है, "लोकल सोलर सॉल्यूशन प्रोवाइडर"। 

Local Solar Solutions Provider क्या करेगा

बात सिर्फ घर या ऑफिस की छत पर लगने वाले सोलर सिस्टम की नहीं है। मैं आपको 40 से ज्यादा प्रोडक्ट की लिस्ट दूंगा। आप अपनी लोकल रिक्वायरमेंट के हिसाब से अपनी दुकान में इन प्रॉडक्ट्स की ट्रेडिंग करेंगे। केवल प्रोडक्ट बेचना नहीं है बल्कि ग्राहक की जरूरत के हिसाब से उसके लिए प्रोडक्ट की जानकारी देना और आफ्टर सेल सर्विस भी देना है। यानी कि सोलर के मामले में आप एक सॉल्यूशन प्रोवाइडर हैं। यदि कोई व्यक्ति ज्यादातर समय टूर पर रहता है, तो आपके पास उसके लिए भी सॉल्यूशन होना चाहिए। आपको सब कुछ समझ में आ जाएगा, पहले प्रोडक्ट लिस्ट पढ़िए:- 

Personal & Daily Use Solar Products

  1. Solar College Bag (मोबाइल चार्जिंग + LED)
  2. Solar Power Bank
  3. Solar Mobile Charger (portable panel)
  4. Solar Bluetooth Speaker
  5. Solar Torch / Emergency Light
  6. Solar Table Lamp (students के लिए)
  7. Solar Smart Watch Charger
  8. Solar Helmet (bike riders के लिए ventilation + charging)
Target: Students, travellers, rural users

2. Home Utility Solar Products

  1. Solar LED Bulb System (DC based)
  2. Solar Ceiling Fan
  3. Solar Air Cooler
  4. Solar Water Heater
  5. Solar Kitchen Exhaust Fan
  6. Solar Attic Ventilation System
  7. Solar Inverter Kit (small homes)
ये products बिजली बिल में 30–70% तक कमी ला सकते हैं

3. Solar Cooking & Kitchen Products

  1. Solar Cooker (box type & parabolic)
  2. Solar Induction Cooker (battery integrated)
  3. Solar Tandoor / Grill
  4. Solar Food Dryer (dry fruits, vegetables)
  5. Solar Water Boiler
Rural + Eco-conscious urban market

4. Agriculture & Rural Solar Solutions

  1. Solar Water Pump
  2. Solar Sprayer (pesticide/fertilizer)
  3. Solar Fencing System (farms protection)
  4. Solar Milking Machine
  5. Solar Cold Storage (mini unit)
  6. Solar Grass Cutter
Government subsidy भी मिलती है (PM-KUSUM scheme)

Transport & Mobility Solar Products

  1. Solar E-Rickshaw Roof
  2. Solar Car Ventilation System
  3. Solar EV Charging Station (mini)
  4. Solar Bicycle Kit (charging assist)

Commercial & Business Use Products

  1. Solar Street Light
  2. Solar CCTV Camera System
  3. Solar Sign Board / Hoarding
  4. Solar Vending Machine
  5. Solar WiFi Router Power Backup
  6. Solar POS Machine Charger

Innovative & High-Potential Ideas (Startup Level)

  1. Solar Smart Bench (public charging station)
  2. Solar Bus Stop (lighting + charging + display)
  3. Solar Backpack with IoT tracking
  4. Solar Drone Charging Station
  5. Solar-powered RO Water System
  6. Solar AC (hybrid technology)

सब कुछ ऑनलाइन मिल जाता है फिर लोग दुकान से क्यों खरीदेंगे

यह बात सही है कि सब कुछ ऑनलाइन मिल जाता है लेकिन इस तरह के प्रोडक्ट जो लोगों ने उपयोग करके नहीं देखे हैं, उनको लोग टच और फील के साथ खरीदना पसंद करते हैं। और फिर यदि कोई गड़बड़ी तो लोकल का दुकानदार तत्काल रिप्लेसमेंट कर देता है। बस आपको यही बात समझनी है कि आप, बिका हुआ प्रोडक्ट तत्काल रिप्लेस करने के लिए तैयार हैं। 

अब आपको सबसे पहले अपने बिजनेस का नाम फाइनल करना है
BUSINESS TITLE
Local Solar Solutions Provider 

अब फाइनल करते हैं आपके बिजनेस का Core Concept

यह एक service + product hybrid model है, जिसमें आप:
  • Solar products बेचेंगे,
  • Installation करेंगे,
  • Maintenance (AMC) देंगे,
  • Government subsidy projects handle करेंगे।
मतलब: “Complete Solar Solution under one roof” 

Revenue Streams - यह रहे आपके कमाई के 5 रास्ते

  • Solar System Installation Margin - 1KW system पर ₹15,000–₹30,000 profit
  • Product Sales - Solar lights, fans, inverters
  • AMC (Annual Maintenance Contract) - ₹2,000–₹10,000 per client/year
  • Government Subsidy Commission - PM rooftop solar में margin
  • Consultation + Survey Charges - ₹500–₹2,000 per visit 

Initial Investment (Realistic) 

  • ऑफिस सेटअप लगभग 2 लाख। 
  • टूल्स एंड इक्विपमेंट लगभग 50000। 
  • मार्केटिंग लगभग 1 लाख। 
  • वर्किंग कैपिटल लगभग 3 लाख। 
इस प्रकार आपका अधिकतम इन्वेस्टमेंट 7 लाख रुपए हो सकता है। 

Profit Projection Month-wise

अब बात कर लेते हैं कि महीने भर में आप कितना प्रॉफिट बना सकते हैं। 
  • पहले 3 महीना में आप यदि 3-5 सिस्टम इंस्टॉलेशन करते हैं तो आपकी कमाई लगभग 1 लाख होगी। 
  • अगले 3 महीने में वॉल्यूम बढ़ जाएगा और 8-10 सिस्टम इनस्टॉल करेंगे। जिसके कारण अपनी कमाई बढ़कर लगभग 3 लाख हो जाएगी। 
  • 6 महीने में मार्केट जम जाता है। इसके बाद 15 सिस्टम या इससे अधिक का इंस्टालेशन बड़े आराम से मिलता रहेगा और आपके महीने की कमाई तीन लाख से ज्यादा होती रहेगी। 
  • यानी 6 महीने में ब्रेक इवन हो जाएगा। आपने जितना पैसा लगाया है सब वापस मिल जाएगा। 

कुल मिलाकर यही मौका है। यदि आप अपने लिए किसी नए बिजनेस की तलाश में है तो इसके बारे में गंभीरता से सोचिए। लोगों के ओपिनियन पूछने से पहले, मार्केट सर्वे और स्टडी कीजिए। इंटरनेट पर जाइए और इस सब्जेक्ट के बारे में सर्च कीजिए। यह भी पता कीजिए कि क्या दूसरे शहरों में ऐसा कुछ हो रहा है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!