अवैध रिश्ता: महिला और युवक को खंभे से बांधा | CRIME NEWS

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। ओडिशा में एक सामाजिक पंचायत ने कानून हाथ में ले लिया और विवाहित महिला व उसके अविवाहित प्रेमी को बिजली के खंभे से बांधकर सजा दी गई। दोनों का तमाशा बनाया गया। 5000 रुपए जुर्माना भी लगाया गया। पंचायत की यह करतूत कभी पता नहीं चलती यदि एक जागरुक नागरिक सारी घटना का वीडियो बनाकर वायरल ना करता। 

यह मामला यहां के मल्कानिगिरी जिले का है। सदर ब्लॉक में पुसुगुड़ा नाम का गांव है, जहां गुरुवार को गांव वालों ने कानून अपने हाथों में ले लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और फिर उन दोनों को छुड़ाया गया। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो युवक और शादीशुदा महिला के बीच प्रेम संबंध था।

यह बात जब सबके सामने आई, तो गांव वालों ने उन्हें एक-दूसरे से दूर रहने की हिदायत दी। फिर भी युवक रोज उस महिला के घर जाता था। यह सिलसिला कई दिनों तक जारी रहा। फिर एक दिन उन्होंने गांव के पास जंगल में मिलने का फैसला किया। कुछ दिनों पहले गांव वालों ने उन्हें जंगलों के पास देखा, जिसके बाद उन्होंने दोनों को बिजली के खंभे से बांधा है। गांव वालों ने जैसे ही कानून अपने हाथ में लिया, पुलिस को मामले की सूचना दी गई, जिसके दोनों को गांव वालों की चंगुल से छुड़ाया गया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!