पढ़िए राजपूत नेता ने क्यों लिया संजय भंसाली की माँ का नाम, क्या किया ऐलान | BOLLYWOOD NEWS

Updesh Awasthee
मुंबई। फिल्म पद्मावती के विरोध में दीपिका पदुकोण का सिर कलम करने वाले को 5 करोड़ के इनाम का ऐलान करने वाले श्री राजपूत करणी सेना के सामाजिक नेता अभिषेक सोम ने अब नया ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि अब वो विवादित फिल्म पद्मावती के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की माँ पर आधारित फिल्म बनाएंगे। उन्होंने बताया कि फिल्म का बजट 50 करोड़ रुपए होगा जो राजपूत समाज की ओर से उन्हे ​बतौर चंदा दिया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि राजपूत समाज के सहयोग से 'लीला द लैला' नाम की एक फिल्म बनाएंगे। इस फिल्म की कहानी भंसाली की मां के वास्तविक चरित्र पर आधारित होगी कि वह कैसे आम से खास बनीं। सोम ने आगे कहा कि दीपिका पादुकोण को इस फिल्म में काम करने का न्योता भी उन्होंने दिया है। मगर वह इस फिल्म में बिना किसी शर्त के काम करेंगी। 

अभिषेक ने बताया कि फिल्म बनाने के लिए राजपूत समाज की ओर से उन्हें पचास करोड़ रुपये की राशि की सहायता देने का भी वादा किया गया है। फिल्हाल उन्होंने यह नहीं बताया कि फिल्म का निर्माण कब से शुरू होने जा रहा है। बता दें कि संजय भंसाली अपने नाम के साथ अपनी माँ का नाम जोड़ते हैं। इस तरह उनका पूरा नाम होता है संजय लीला भंसाली। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!