कुरुक्षेत्र में फिर गूंजेगी श्रीमद् भगवद् गीता, 18 हजार बाल गोपाल गाएंगे श्लोक | Bhagavad Gita‬ in ‪Kurukshetra‬

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। करीब 5000 साल पहले भारत के कुरुक्षेत्र में पहली बार भगवान श्रीकृष्ण के मुख से श्रीमद् भगवद् गीता का प्रवाह हुआ था। बाद में यह दुनिया की सर्वश्रेष्ठ धार्मिक पुस्तक बनी। आज एक बार फिर कुरुक्षेत्र में श्रीमद् भगवद् गीता के श्लोक गूंजेंगे। इस बार भगवान श्रीकृष्ण तो नहीं होंगे परंतु 18 हजार बाल गोपाल होंगे। गीता महोत्सव में 18 हजार स्कूल स्टूडेंट्स एक साथ गीता का पाठ करेके वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाएंगे। 

बुधवार को 18 हजार स्टूडेंट ने गीता पाठ करके फाइनल रिहर्सल किया। कुरुक्षेत्र के थीम पार्क में यह रिकॉर्ड बनेगा। इन ऐतिहासिक लम्हे के लिए प्रशासन की तरफ से सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम कर दिए गए हैं। इस कार्यक्रम में यूपी के सीएम योगी भी शामिल हो सकते हैं।बुधवार को थानेसर विधायक सुभाष सुधा और उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने थीम पार्क में वैश्विक गीता पाठ को लेकर चल रही अंतिम तैयारियों का जायजा लिया। 

आरएसएस के सह विभाग कार्यवाह डॉ. प्रीतम सिंह ने पवित्र गीता के 18 अध्यायों के श्लोकों का उच्चारण करवाया और कमियों को मौके पर ही दुरूस्त करवाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि थीम पार्क में वैश्विक गीता पाठ की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 

हाईलाइट्स
गीता पाठ का आयोजन 30 नवंबर को भारतीय समय के अनुसार 12 बजे से लेकर 12 बजकर 15 मिनट तक किया जा रहा हैं। 
इसके लिए 18 हजार 16 स्टूडेंट 1 हजार टीचर थीम पार्क में एकत्रित होंगे और हजार-हजार विद्यार्थियों को लेकर 18 ब्लाक बनाए जाएंगे। 
इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, केन्द्रीय मंत्री और हरियाणा के मंत्रीगण और विधायक भी शामिल होंगे। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!