भारत में भुखमरी बढ़ी: म्यामांर और बांग्लादेश से भी बुरे हालात: GHI REPORT 2017

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। भारत में भुखमरी तेजी बढ़ती जा रही है। यह स्पीड इतनी ज्यादा है कि सारी दुनिया का ध्यान खींच रही है। 119 देशों के ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत सबसे बुरी हालत वाले 19 देशों में शामिल है। हालात यह हैं कि भारत के हालात रोहिंग्या मुसलमानों के कारण सुर्खियों में चल रहे म्यामांर और बांग्लादेश से भी ज्यादा खराब हैं। 2016 में भारत इस सूचकांक (इंडेक्स) में 97वें पायदान पर था। अब 100चें पायदान पर है। ग्लोबल हंगर इंडेक्स रिपोर्ट-2017 के मुताबिक इस मामले में भारत उत्तर कोरिया, बांग्लादेश, नेपाल और म्यांमार जैसे देशों से भी पीछे है। हां कुछ नासमझ लोग खुश हो सकते हैं क्योंकि पाकिस्तान के हालात भारत से भी ज्यादा खराब हैं। 

इंटरनेशनल फूड पॉलिसी रिसर्च इंस्टीट्यूट (IFPRI) ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि बच्चों में कुपोषण की उच्च दर से देश में भूख का स्तर इतना गंभीर है और सामाजिक क्षेत्र को इसके प्रति मजबूत प्रतिबद्धता दिखाने की जरूरत है। पिछले वर्ष भारत इस सूचकांक में 97वें स्थान पर था। IFPRI ने एक बयान में कहा कि 119 देशों में भारत 100वें स्थान पर है और समूचे एशिया में सिर्फ अफगानिस्तान और पाकिस्तान उससे पीछे हैं।

उन्होंने कहा कि 31.4 स्कोर के साथ भारत का साल 2017 का ग्लोबल हंगर इंडेक्स अंक ऊंचाई की तरफ और गंभीर श्रेणी में है। यह उन मुख्य कारकों में से एक है, जिसकी वजह से दक्षिण एशिया इस साल ग्लोबल हंगर इंडेक्स में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रों में से एक है।

रिपोर्ट के मुताबिक इस सूचकांक में चीन की रैंकिंग 29, नेपाल 72, म्यांमार 77, श्रीलंका 84 और बांग्लादेश 88 स्थान पर हैं यानी भारत इन पड़ोसी देशों से भी पीछे है। हालांकि पाकिस्तान और अफगानिस्तान क्रमश: 106वें और 107वें स्थान पर हैं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!