इश्कबाजियां: 18 साल की लड़की, 51 साल का लड़का

मुंबई। सितारों की दुनिया में कब क्या दिख जाए कहा नहीं जा सकता। मॉडल और फिटनेस प्रमोटर मिलिंद सोमन बीती रात 18 साल की छोटी सी लड़की के साथ दिखाई दिए। दोनों के बीच अजीब केमिस्ट्री थी। थोड़े गौर से देखा तो बात क्लीयर हो गई। 51 पार कर चुके मिलिंद 18 की अंकिता को डेट कर रहे हैं। अब वो अंकिता को साथ लेकर पब्लिक डोमेन में भी आए गए हैं। शायद इस रिश्ते को कोई नाम मिलने वाला है। 

बुधवार को मुंबई में आयोजित अमेजन इंडिया फैशन वीक (एआईएफडब्‍ल्‍यू) के स्‍प्रिंग-समर 2018 में मिलिंद, अंकिता के साथ नजर आए। उन्‍होंने अपना और अंकिता का एक फोटो अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। न्‍यूज एजेंसी आईएएनएस के अनुसार मिलिंद और अंकिता इस इवेंट में हाथ में हाथ डाले नजर आए। मिलिंद इस शो में रैंप पर भी नजर आए। बता दें कि कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 51 साल कि मिलिंद की गर्लफ्रेंड अंकिता सिर्फ 18 साल की हैं।

मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार मिलिंद सोमन की गर्लफ्रेंड अंकिता कोनवार पेशे से एक एयरहोस्‍टेस है। मिलिंद सोमन ने अपनी प्‍यार की यह कहानी सोशल मीडिया पर भी जगजाहिर की है। रिपोर्ट के अनुसार यह दोनों पिछले साल अक्‍टूबर से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। मिलिंद ने अंकिता के साथ कई फोटो शेयर किए हैं। बता दें कि 50 साल की उम्र में अल्ट्रामैराथन जीतने के बाद उन्हें उन्हें 'आयरनमैन' का खिताब दिया गया है।
मिलिंद आखिरी बार फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' (2015) में दिखे थे। इसमें उन्‍हों ने अम्बाजी पंत का रोल प्ले किया था। मिलिंद फिलहाल फिटनेस प्रमोटर हैं। 19 जुलाई, 2016 को ज्यूरिख में मिलिंद ने आयरनमैन कॉन्टेस्ट में जीत हासिल की। वहां इन्होंने 3.8 किलोमीटर स्विमिंग, 180.2 किलोमीटर साइकिलिंग और 42.2 किलोमीटर रनिंग 15 घंटे 19 मिनट में पूरी की थी।

साल 2006 में मिलिंद ने फिल्‍म 'वैली ऑफ फ्लॉवर्स' की अपनी फ्रेंच को-स्‍टार मैलेन जाम्‍पनोई से शादी कर ली थी। इन दोनों को साल 2009 में तलाक हो गया। इसके बाद वह एक्‍टर सहाना गोस्‍वामी को भी डेट कर रहे थे जिनसे उनकी उम्र का अंतर 21 साल था। इस रिश्‍ते में भी मिलिंद 4 साल रहे थे।
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !