यम द्वितीया: यमुना स्नान कर रहे भाई बहन डूबे

मथुरा में यम द्वितीया के पर्व पर यमुना में स्नान करने गए भाई-बहन की डूबने से मौत हो गई। घटना कोतवाली क्षेत्र के यमुना घाट की है। मथुरा के काशीराम कॉलोनी के रहने वाले युवक भोला और उसकी बहन गोरी दोनों यमुना में स्नान करने के लिए आए थे। यमुना मे थोड़ी आगे जाने के बाद दोनों पानी में डूब गए। जैसे ही पता चला स्थानीय लोगों ने वहां चिल्लाना शुरु कर दिया। इसके बाद गोताखोरों ने दोनों की तलाश जारी कर दी. आसपास हड़कंप मच गया। एसपी सिटी श्रवण कुमार का कहना है कि कुछ समय बाद बहन गोरी और भाई भोला के शव को यमुना से बाहर निकाल लिया गया।

सिपाही ने युवक को गोली मारी 
आगरा में एक सिपाही द्वरा युवक को गोली मार देने की घटना सामने आई है। घटना ताजगंज थाना इलाके के वेटिकन सिटी की है। घायल युवक के परिजन पुष्पेन्द्र घायल ने कहा कि सिपाही अनिल यादव ने चौथ वसूली करने के दौरान रॉकी यादव को गोली मार दी। 

रॉकी यादव को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस वारदात के बाद गुस्साए लोगों ने एकता चौकी पर जमकर तोड़फोड़ कर दी। गुस्साई भीड़ ने पुलिस की जीप और चौकी में खड़े वाहन को तोड़ दिए। इस मामले में पुलिस के कोई भी आला अधिकारी कैमरे के सामने बोलने को तैयार नहीं है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!